मनोरंजन

युविका चौधरी ने पति प्रिंस नरूला के जन्मदिन पर शेयर किया शानदार वीडियो

युविका चौधरी ने पति प्रिंस नरूला के जन्मदिन पर शेयर किया शानदार वीडियो
युविका चौधरी ने पति प्रिंस नरूला के जन्मदिन पर शेयर किया शानदार वीडियो

मुंबई: अभिनेता प्रिंस नरूला आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। बिग बॉस विजेता प्रिंस नरूला और उनकी पत्नी युविका चौधरी अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाया। युविका चौधरी ने इंस्टाग्राम पर पति और अभिनेता प्रिंस नरूला के जन्मदिन के जश्न की दो वीडियो शेयर किए हैं।

वीडियो में दोनों ने खूब मस्ती की है। प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की जोड़ी टेलीविजन के दुनिया की सबसे प्यारी जोड़ी में से एक है। युविका ने वीडियो शेयर कर लिखा-‘जन्मदिन मुबारक हो मेरे जीवन प्रिंस नरूला।’

वीडियो में प्रिंस और युविका को डांस करते दिखा सकता है। प्रिंस ने ब्लैक कलर का टी-शर्ट पहना हुआ है, वहीं युविका शॉर्ट व्हाइट ड्रेस पर ब्लैक डॉट्स प्रिंट में काफी खूबसूरत लग रही है। साथ ही युविका ने दो पोनी टेल बनाया हुआ है। युविका ने एक और वीडियो शेयर किया है। वीडियो में इस जोड़ी को एक-दूसरे की बाहों में देखा जा सकता है।

यह भी पढ़े: धोखाधड़ी के आरोपितों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला

युविका और प्रिंस की मुलाकात साल 2015 में रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ पर हुई थी और दोनों ने शो का खिताब भी जीता था। साल 2018 में इन दोनों ने एक-दूसरे से शादी कर ली। युविका और प्रिंस एक म्यूजिक वीडियो हैलो हैलो में साथ नजर आ चुके हैं। प्रिंस बिग बॉस के बाद बढ़ो बहू और एमटीवी रोडीज से बतौर जज चुके हैं। वहीं युविका ने तो बात पक्की और द शौकीन्स जैसी फिल्मों में काम किया है।

देश दुनिया की ताजातरीन सच्ची और अच्छी खबरों को जानने के लिए बनें रहेंwww.dastaktimes.orgके साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए https://www.facebook.com/dastak.times.9और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @TimesDastak पर क्लिक करें। साथ ही देश और प्रदेश की बड़ी और चुनिंदा खबरों के ‘न्यूज़-वीडियो’ आप देख सकते हैं हमारे youtube चैनल https://www.youtube.com/c/DastakTimes/videosपर। तो फिर बने रहियेwww.dastaktimes.orgके साथ और खुद को रखिये लेटेस्ट खबरों से अपडेटेड।FacebookTwitterWhatsAppPinterestEmailShare

Related Articles

Back to top button