अन्तर्राष्ट्रीय

अफ्रीकी देश बुर्किना फासो में आतंकवादियों का हमला, 35 लोगों की मौत व 80 आतंकी भी ढेर

नई दिल्ली : पश्चिमी अफ्रीकी देश बुर्किना फासो के सौम प्रांत में हुए आतंकवादी हमले में कम से कम 35 लोगों की मौत हो गयी जिसमें अधिकतर महिलाएं शामिल हैं। राष्ट्रपति रोच मार्क ने इस बड़े आतंकी हमले की जानकारी टि्वटर पर दी। राष्ट्रपति ने कहा कि इस क्रूर हमले में कम से कम 35 नागरिकों की मौत हो गयी जिसमें अधिकतर महिलाएं शामिल हैं। मैं पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। इस हमले के जवाब में सेना ने अभियान चलाकर 80 आतंकवादियों को मार गिराया और उनके महत्वपूर्ण उपकरण और वाहन जब्त कर लिए।

सेना की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक इस हमले में सेना के चार सैनिकों की मौत हो गयी। इसके अलावा करीब 20 सुरक्षा अधिकारी घायल हो गए। इस हमले के मद्देनजर राष्ट्रपति रोच मार्क ने देश में अगले 48 घंटों के लिए राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया है।

Related Articles

Back to top button