Lucknow News लखनऊNational News - राष्ट्रीयउत्तर प्रदेश

महिलाओं ने वक्‍फ बोर्ड में फैले भ्रष्‍टाचार के खिलाफ मोर्चा खोला

muslim ladyलखनऊ: धर्मगुरु कल्वे जव्वाद ने एक बार फिर से वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष पर हमला बोला है। इस बार जव्वाद ने खुद मोर्चा संभालने के बजाए महिलाओं का सहारा लिया है। मुस्लिम महिला जागरुक मंच ने वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के खिलाफ रैली निकाली। रैली की खास बात यह रही कि महिलाएं कल्वे जव्वाद जिंदाबाद के नारे लगा रही थीं। वहीं वक्‍फ बोर्ड अध्‍यक्ष मुर्दाबाद के नारे भी सुनने को मिले। महिलाओं ने रैली निकालते हुए सरकार से वक्फ बोर्ड में हो रहे भ्रष्टाचार की जांच कराने की मांग की। इतना ही नहीं महिलाओं ने वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष को पद से हटाने के साथ-साथ सीबीआई जांच की मांग की। मुस्लिम महिला जागरुक मंच की महिलाएं शाही मस्जिद से निकलकर विधानसभा का घेराव करना चाहती थी। इनका मकसद सीएम अखिलेश यादव को ज्ञापन सौंपना था। पिछली बार हुए प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन सर्तक था। हर जगह फोर्स की तैनाती की गई थी। इसमें महिला पुलिस की भी काफी तादाद थी। यही वजह रही कि जैसे ही मुस्लिम महिलाएं शाही मस्जिद से निकलकर विधानसभा की तरफ जाने लगीं। पुलिस ने शाही मस्जिद के बाहर ही उन्‍हें रोक लिया। काले लिबास में महिलाएं तख्ती लिए हुए कल्वे जिंदाबाद के नारे लगा रही थीं। तख्तियों पर वक्फ बोर्ड में फैले भ्रष्टाचार को दूर करने करने और वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष की गिरफ्तारी करने के स्लोगन लिखे हुए थे। पुलिस के रोकने पर पहले महिलाओं ने विरोध किया, लेकिन पुलिस के समझाने के बाद महिलाएं मान गईं।

Related Articles

Back to top button