ज्ञान भंडार

अक्षय तृतीया: राशि अनुसार करें पूजा-पाठ, माँ लक्ष्मी हो जायेंगी खुश

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अक्षय तृतीया काफी महत्वपूर्ण होता है। इस दिन दान करने का बहुत अधिक महत्व होता है।आज हम आपको बताने जा रहे हैं, इस दिन राशि अनुसार कैसे करें पूजा-पाठ…

मेष-
मेष राशि के जातकों को इस दिन भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। अगर आपके घर में शिवलिंग है तो, शिवलिंग का गंगा जल और दूध से अभिषेक करें।

अक्षय तृतीया के पावन दिन इस मंत्र का जप करें
ऊँ नम: शिवाय

वृष-
वृष राशि के जातकों को इस दिन भगवान विष्णु के स्वरूपों की पूजा करनी चाहिए।

अक्षय तृतीया के पावन दिन इस मंत्र का जप करें

ऊँ नमो भगवते वासुदेवाय 

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस दिन श्रीकृष्ण की पूजा करनी चाहिए। अक्षय तृतीया के पावन दिन श्री कृष्ण के मंत्रों  का जप करना चाहिए।

कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस दिन भगवान श्री राम की पूजा करनी चाहिए। अक्षय तृतीया के पावन दिन राम नाम का संकीर्तन करना चाहिए।

सिंह
सिंह राशि के जातकों को इस दिन भगवान श्री राम की पूजा करनी चाहिए। अक्षय तृतीया के पावन दिन श्रीरामरक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

कन्या
वृष राशि के जातकों को इस दिन भगवान विष्णुजी की पूजा करनी चाहिए। अक्षय तृतीया के पावन दिन श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए।

तुला
मिथुन राशि के जातकों को इस दिन श्रीकृष्ण के बाल रूप लड्डू गोपाल की पूजा करनी चाहिए। अक्षय तृतीया के पावन दिन श्री गोपाल सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को इस दिन भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। अक्षय तृतीया के पावन दिन श्री शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए।

धनु
धनु राशि के जातकों को इस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा करनी चाहिए। अक्षय तृतीया के पावन दिन श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए।

मकर
मकर राशि के जातकों को इस दिन मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए। अक्षय तृतीया के पावन दिन श्री दुर्गा चालीसा और सप्तशती का पाठ करना चाहिए।

कुंभ
कुंभ राशि के जातकों को इस दिन भगवान श्री राम की पूजा करनी चाहिए। अक्षय तृतीया के पावन दिन श्रीरामरक्षा स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

मीन
मीन राशि के जातकों को इस दिन भगवान विष्णु जी की पूजा करनी चाहिए। अक्षय तृतीया के पावन दिन श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करना चाहिए।

 

Related Articles

Back to top button