राष्ट्रीय

अखिलेश यादव कर रहे बलात्कारियों का प्रचार, केशव प्रसाद मौर्य

लखनऊ : उत्तरप्रदेश में अभी तक 3 चरण के मतदान हुए हैं और अब 4 थे दौर का प्रचार आज शाम तक थम जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी और कार्यकर्ता घर घर जाकर जनसंपर्क कर सकेंगे। प्रचार प्रसार के पहले भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने लोकप्रिय राष्ट्रीय समाचार चैनल से चर्चा में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उत्तरप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की आलोचना की।

अखिलेश यादव कर रहे बलात्कारियों का प्रचार, केशव प्रसाद मौर्य

उन्होंने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री रेप के आरोपियों का प्रचार करते हैं। उन्होंने नाम लिए बिना उत्तरप्रदेश के कैबिनेट मंत्री गायत्री प्रजापति की आलोचना की। गौरतलब है कि मंत्री प्रजापति पर एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुजरात के गधे वाले विज्ञापन के माध्मय से चुनाव में प्रचार करने को लेकर दिए अपने बयान में पीएम मोदी की आलोचना की थी।

इस मामले में विभिन्न दलों द्वारा बयानबाजियां की जा रही हैं। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने इस विज्ञापन की आलोचना करने पर आपत्ती ली और कहा कि यह तो गुजरात का अपमान है। उत्तरप्रदेश चुनाव के दौरान इस विज्ञापन के मामले को भी गर्माया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button