जीवनशैली

अगर पुरुष जान ले औरतों के ये सबसे बड़े राज, तो संवर जाएगी उनकी जिंदगी

महिलाओं के दिल को समुंदर कहा जाता है क्योंकि उनमें कई राज छिपे होते हैं। पुरुषों का मानना है कि औरतों को समझना कठिन है। औरतों को समझा नहीं जाता ये समस्या बड़ी है। हालांकि औरतों का यह स्वभाव होता है कि कई बार उन्हें चीजें सीधे सीधे पसंद नहीं आती है। ऐसे में प्यार जाहिर करना भी शामिल है। अगर आप उनसे सीधे प्यार का इजहार करेंगे तो उन्हें अच्छा लगेगा, लेकिन अगर आप उन्हें सरप्राइज करते हैं तो यह उन्हें और भी अच्छा लगता है। आज आपको बताएंगे महिलाओं के उन राज के बारे में जिनसे मर्द अनजान रहते हैं।

अगर पुरुष जान ले औरतों के ये सबसे बड़े राज, तो संवर जाएगी उनकी जिंदगी

तारीफ सुनना

महिलाओं को प्रकृति ने ही बहुत खूबसूरत बनाया है। ऐसे में वह अक्सर अपनी तारीफ सुनना चाहती हैं। महिलाएं यह नहीं चाहती की जब वह आपसे पूछे तब आप उनकी तारीफ करें। उन्हें दिल से तारीफ करने वाले पुरुष पसंद आते हैं। अगर आपकी पार्टनर से नया हेयरकट करवाया हो या वह बहुत अच्छी लग रही हों तो इसे मन में ना रखें बल्कि उनकी खुलकर तारीफ करें।

ध्यान रखना

महिलाओं को केयर करने वाले पुरुष अच्छे लगते हैं। औरतों भावनात्मक रुप से बहुत नाजुक होती हैं औऱ जब उन्हें कोई ख्याल रखने वाला मिल जाता है तो वह खुश होती है। वह उन पुरुषों की तरफ ज्यादा आकर्षित होती हैं जो उनका दिल से ख्याल रखता है।

बहुत कम ही महिलाएं पुरुषों की तारीफ करती हैं। वह .यह बात अपने अंदर दबाई रहती हैं। महिलाएं पुरुषों के पहनावे से बहुत आकर्षित होती है। अगर आपको किसी महिला को इंप्रेस करना हो तो उनके सामने अच्छे कपड़े पहन कर जाएं। खुद का ध्यान रखने वाले पुरुषों को महिलाएं बहुत पसंद करती हैं।

अतीत जानना

औरतों के अंदर अतीत जानने की एक धुन होती है। आपका पहले कहीं अफेयर था, वह रिश्ता क्यों टूटा, आपकी तो कोई गलती नहीं थी । ऐसे बहुत सारे सवाल महिलाएं अपने पार्टनर से करती हैं। वह .यह जानना चाहती हैं कि वह जिसके साथ हैं वह भरोसे के लायक है या नहीं।

औरतों को वह मर्द बहुत अच्छे लगते हैं जो अपने विचार उन पर थोपते नहीं और उनके विचार का सम्मान करते हैं। खुद को बड़ा समझने वाले या हर बात पर लेक्चर सुनने वाले पुरुषों को महिलाएं पसंद नहीं करती हैं। जब वह आपसे अपनी कोई परेशानी कह रही होती हैं तो उन्हें आपकी डांट की नहीं सिर्फ आपके प्यार की जरुरत होती है।

रोमांटिक पार्टनर

रोमांस तो लगभग सारी महिलाओं को पसंद हैं। वह सिर्फ आपसे शारीरिक संबंध नहीं बल्कि आत्मीय रिश्ता भी रखना चाहती हैं। उनके लिए पति पत्नी या गर्लफैंड ब्वॉयफ्रैंड का मतलब साथ अच्छा औऱ बुरा वक्त गुजारने से होता है। आप उनसे प्यार का इजहार करते रहें तो इससे उनको खुशी मिलती है।

ज्यादातर महिलाएं बातूनी होती हैं और चाहती हैं कि उनकी बातों को कोई सुनने वाला हो। वह यह नहीं चाहती की कोई बेमन से उन्हीं बातें सुने। अगर आप उन्हें खुश रखना चाहते हैं तो उनकी बातों को ध्यान से सुनें। अगर सुन रहे हैं तो सलाह भी दे सकते हैं।

औरतों को वह पुरुष बहुत पसंद आते हैं जो उनका सम्मान करते हैं। प्यार करने वाला पति शायद वह बर्दाश्त कर ले जाएं, लेकिन सम्मान ना देने वाले पति को  वह बिल्कुल पसंद नहीं करती।

Related Articles

Back to top button