अजब-गजब

अगर लड़की में दिखे ये गुण तो फौरन कर लें शादी, नही तो बहुत पछतायेंगे

शादी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव है क्योंकि होश संभालने के बाद से ही लोग शादी के सपने बुनना शुरू कर देते हैं। शादी के लिए जब लड़की पसंद करने की बात आती है तो लोग समझ नही पाते कि लड़की सही है या नही ये कैसे मालूम करें। अब पुराने रीति रिवाज रहे नही जिससे सिर्फ परिजन ही जाकर लड़की को देखकर शादी पक्का कर दें या जुबान देकर शादी की रस्म को निभा लिया जाए। ये एक दाम्पत्य जीवन का सबसे बड़ा फैसला होता है और इसमें हम आपकी मदद करने वाले हैं। आज हम कामशास्त्र में बतायी गयी कुछ ऐसे बातें बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप अपने लिए अच्छी दुल्हन का निर्धारण कर सकते हैं। कामशास्त्र में स्त्रियों से जुड़ी कई ऐसी बातें बतायी गयी हैं। तो चलिये जानते हैं स्त्रियों के ऐसे गुण के बारे में जो किसी भी लड़की में दिख जाए तो उससे फौरन शादी कर लेनी चाहिए…अगर लड़की में दिखे ये गुण तो फौरन कर लें शादी, नही तो बहुत पछतायेंगे

इस नए जमाने के लोग भले ही ओहदे पर ध्यान न देकर खूबसूरती देखते हैं पर ये बात सबसे महत्वपूर्ण है कि आपकी होने वाली जीवनसाथी किसी निम्न ओहदे या जाति की न हो। हम ये नही कहते कि वो निम्न जाति की है इसलिए नही करनी चाहिए बल्कि उसका समाज मे मान-सम्मान होना बहुत जरुरी है।

लड़की पसंद करते समय इस बात का ध्यान रखें कि लड़की को दुनियादारी का ज्ञान अवश्य होना चाहिए। इसमें लड़की का कामकाजी होना जरूरी नही लेकिन यदि उसे दुनियादारी का ज्ञान हो तो वो आपके परिवार के लिए अच्छा सोच सकेगी।

हर स्त्री के लिए मर्यादा में रहना बहुत जरूरी है इसलिए वैसी स्त्री को कभी पत्नी बनाने की गलती न करें जिसके व्यवहार बुरे हों। जो दूसरों के साथ सम्मान के साथ पेश नही आती वो आपके परिवार के लिए कदापि योग्य नही होगी।

जो लड़की अपनी संस्कृति और धर्म को लेकर सजग होती है उसे आदर्श पत्नी के रूप में देखा जाता है। यदि कोई ऐसी लड़की दिखती है जो धार्मिक विचारों की हो और अपनी संस्कृति का वाहक है उससे जितनी जल्द हो सके शादी कर लें।

वैसी लड़कियां जो आर्थिक बचत पर ध्यान देती हैं और साथ ही घर के खर्चो पर कंट्रोल रखती हैं। उन्हें लक्ष्मी का दूसरा रूप माना जाता है और ऐसी लड़कियां बहुत मुश्किल से मिलती हैं। इसलिए यदि कोई ऐसी लड़की आपकी नजर में है तो उसे जल्द ही चुन लें।

वैसी लड़की जो अपने भाई का ख्याल रखती आयी है वो अपने बच्चों की परवरिश भी अच्छे ढंग से करती हैं। इसलिए वैसी लड़की के साथ शादी करने में देरी नही करनी चाहिए।

वैसी स्त्री जो मर्यादा में रहती है और अपने पति के साथ संबंध में कदम से कदम मिलाकर साथ देती है उसे भी उत्तम पत्नी माना गया है। ऐसी लड़कियां अपने पति के साथ रोमांस में भी कमी नही रखती।

वैसी लड़की जो भोजन बनाने में निपुण हो शादी के लिए बिल्कुल परफेक्ट होती है। कामशास्त्र में भी ऐसी स्त्रियों को अनपूर्णा कहा गया है और ये पत्नी बनने पर अपने पूरे परिवार का ख्याल रखती हैं।

Related Articles

Back to top button