राज्यराष्ट्रीय

अब दिल्ली से जाएगा देशभर में संदेश : नीतीश

nitish_kumarनई दिल्ली : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आप के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को उनकी जोरदार जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली से ही भाजपा का पेरेंट ऑर्गेनाइजेशन जनसंघ की शुरुआत की थी, इसलिए भाजपा दिल्ली में अपने आपको लंबे इतिहास वाली पार्टी कहती रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा को हमेशा दिल्ली में अपने मजबूत संगठन पर काफी अहंकार रहता है, लेकिन इस चुनाव के परिणाम ने उसे सबक सिखा दिया है। उन्होंने भाजपा को अहंकार का प्रतीक कहा। नीतीश ने कहा दिल्ली ने पूरे देश को एक संदेश दिया है और अब पूरे देश में इस संदेश पर काम आगे बढ़ेगा। नीतीश ने कहा कि भाजपा ने अपने वादे पर कहीं भी खरा उतरी और सिर्फ हवाबाजी करती रही। नीतीश ने कहा कि भाजपा ने कालाधन लाने की बात कही थी, लेकिन उस मामले में उसकी पहल नाकाफी साबित हुई। नीतीश ने कहा कि बिहार में भाजपा का पूरा चेहरा सामने आ गया है। भाजपा पर उन्होंने होर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाते हुए कहा कि उसने सभी तरह के हथकंडे और संसाधनों का उपयोग किया, लेकिन कुछ भी उनके काम नहीं आया।

Related Articles

Back to top button