उत्तर प्रदेशफीचर्डराज्य

अब यूपी-बिहार में समय से पहले आ रहा मानसून, मौसम विभाग का ताजा अलर्ट

नई दिल्ली। यूपी बिहार समेत ओड़िशा और पश्चिम बंगाल में समय से पहले मानसून के आने की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले इन राज्यों में 25 जून तक मानसून के आने का अनुमान था पर अब 14 जून तक मानसून के आने का अनुमान जताया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले एक-दो दिन में प्री मानसून के बादल दिखने लग जाएंगे।

इधर उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में शनिवार को आसमान में बादल छाए रहे और छिटपुट बारिश भी हुई। बारिश ने मौसम को कूल कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में दक्षिण पश्चिमी मानसून 14 या 15 जून तक दस्तक देगा। वहीं ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में मानसून 13-15 जून तक सकता है।

देश के कई राज्यों में मानसून आ चुका है। केरल, तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत, महाराष्ट्र में मानसून के बादलों ने भिगोना शुरू कर दिया है। मुंबई में शनिवार सुबह तक पिछले 24 घंटे में भारी बारिश हुई. बारिश की वजह से सेंट्रल रेलवे ने दादर-कुर्ला के बीच लोकल ट्रेनों को सस्पेंड कर दिया है. यहां ट्रैक पर पानी भर जाने के कारण ट्रेन सेवा सस्पेंड की गई है।

मुंबई में शनिवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में मुंबई में औसतन 79.66 मिमी बारिश दर्ज की गई है। हालांकि मुंबई का ये डेटा भारी बारिश के तहत आता है। यानी मुंबई में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश हुई है। मौसम विभाग ने मुंबई में शनिवार को ‘ऑरेंज अलर्ट’ और रविवार के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। इधर मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 6 जिलों में अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जबकि 8 जिलो में भारी बारिश अलर्ट है।

इस बार पहले आ रहा मानसून: मौसम विभाग के मुताबिक आमतौर दक्षिण-पश्चिम मानसून 25 जून के आसपास आता है। इसबार ये पहले ही आ रहा है। ऐसे में यूपी और बिहार समेत पड़ोसी राज्यों में 15 जून तक मानसून के आने की संभावना जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button