फीचर्डराजनीति

अभी-अभी: कांग्रेस में शामिल हुए नवजोत सिंह सिद्धू

नई दिल्ली : पूर्व राज्यसभा सांसद और पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने आखिरकार कांग्रेस का दामन थाम लिया है। आज उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के निवास पर पहुंचकर उनसे भेंट की और कांग्रेस की सदस्यता ली। संभावना है कि सिद्धू अमृतसर ईस्ट से चुनाव लड़ सकते हैं।

navjot-singh-sidhu_587b1d71eec9b

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में उन्होंने कांग्रेस में शामिल होने की औपचारिकताऐं ग्रहण कीं। गौरतलब है कि सिद्धू अमृतसर से भाजपा सांसद रह चुके हैं। सिद्धू के कांग्रेस में शामिल होने से पंजाब में कांग्रेस की राह कुछ आसान हुई है।

हालांकि अभी कांग्रेस को अपने लिए व्यापक प्रचार की जरूरत है। अब लोगों के लिए सवाल यह है कि क्या सिद्धू पंजाब में कांग्रेस का चेहरा होंगे और क्या उन्हें बतौर सीएम कैंडिडेट सामने रखकर चुनावी मैदान में लाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button