International News - अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में तीन राज्यों में हुई गोलीबारी में 2 लोगों की मौत और 30 घायल

न्यूयार्क: अमेरिका के किसी न किसी शहर में आए दिन गोलीबारी की घटनाएं सामने आती रहती हैं। आज फिर अमेरिका में एक तरफ की घटना सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के तीन अलग-अलग राज्यों में गोलीबारी की घटना हुई है। जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 30 लोग घायल हो गए हैं।

गोलीबारी में घायल हुए सभी लोगों की इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर कई लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है। खबरों की मानें तो फायरिंग टेक्सास की राजधानी ऑस्टिन, शिकागो, जॉर्जिया में हुई है। वहीं प्रशासन का कहना है कि ऑस्टिन में एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है और दूसरे संदिग्ध की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, दो संदिग्ध आरोपियों ने बार और रेस्टोरेंट में फायरिंग की। जिसमे 14 लोग घायल हुए वहीं बाकी के दो अन्य शहरों में हुई फायरिंग में किसी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। कुल मिलाकर अलग-अलग घटनाएं में दो लोगों की मौत और 30 लोग घायल हुए हैं। साउथ जॉर्जिया के सवाना शहर में पुलिस ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई है और सात लोग घायल हो गए।

घायलों में दो नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं। सवाना के पुलिस चीफ रॉय मिंटर जूनियर ने बताया कि शहर में दो गुटों के बीच चल रहे तनाव के कारण फायरिंग हुई। पिछले हफ्ते भी उसी अपार्टमेंट में फायरिंग हुई थी। देश में इस स्तर पर जो हिंसा हो रही है वह चिंताजनक है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अमेरिका में इस वर्ष (2021) में हुईं अलग-अलग गोलीबारी की घटनाओं में अबतक कुल 267 लोगों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button