Uncategorized

अलग हो रहे एनडीए के साथी, जीतनराम मांझी महागठबंधन में होंगे शामिल

पटना। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने नेशनल डेमोक्रैटिक अलायंस का साथ छोड़ दिया।

मिली जानकारी के अनुसार मांझी ने राजद नेता और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव से उनके घर पर बुधवार को मुलाकात की, इसके बाद उन्होंने एनडीए से अलग होने की घोषणा की। लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए के साथी अलग हो रहे हैं। अब जीतन राम मांझी आरजेडी के साथ महागठबंधन का हिस्सा होंगे।

बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए इस बात का ऐलान किया गया। घोषणा के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि मांझी उनके माता-’पिता के पुराने दोस्त रहे हैं और वह मांझी का स्वागत करते हैं। जीतनराम मांझी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बीच भी पुरानी पहचान सर्वविदित है। इसके अलावा एनडीए के एक और साथी शिवसेना ने ऐलान किया था कि वह अगला चुनाव भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन में रहकर नहीं लड़ेगी। वहीं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू भी एनडीए से नाराजगी के संकेत देते रहे हैं। आंध्र प्रदेश को साल 2018-19 के बजट में मिले आवंटन और आंध्र प्रदेश रीऑर्गनाइज ऐक्ट 2014 को लागू करने में केंद्र की असमर्थता से नाराज तेलुगूदेशम पार्टी प्रमुख ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर उनकी बात नहीं मानी गई तो वह एनडीए से नाता तोड़ लेंगे।

Related Articles

Back to top button