ज्ञान भंडार

आज आसमान में दिखेगा शनि, चंद्रमा व बृहस्पति के मिलन का दुर्लभ नजारा

ज्योतिष : शनि, चंद्रमा व बृहस्पति ग्रह के मिलन के संयोग के दुर्लभ नजारे का आनंद आज रात शहरवासी ले सकेंगे। खगोल प्रेमियों के लिए 12 मई की रात बहुत खास होगी। क्योंकि 12 मई को भारतीय समयानुसार दोपहर में 3.10 मिनट पर बृहस्पति और चन्द्रमा के बीच की कोणीय दूरी मात्र 2.4 डिग्री रह जाएगी।

वहीं 12 की ही रात्रि में करीब 11.48 पर शनि और चन्द्रमा के बीच की कोणीय दूरी मात्र 2.8 डिग्री रह जाएगी। जिससे इन दोनों ग्रहों के और चन्द्रमा के उगने के साथ ही ये तीनों एक त्रिभुज के आकार में आसमान में दिखाई देंगे।

इंदिरा गांधी नक्षत्र शाला के वैज्ञानिक अधिकारी सुमित श्रीवास्तव ने बताया कि यहां ये बताना भी जरूरी है कि मंगलवार को रात 11.48 पर ही चन्द्रमा का उदय होगा जबकि शनि 11.32 पर और बृहस्पति ग्रह 11.15 पर उदय हो चुके होंगे। इसीलिए हमें मिलन के संयोग, कंजंक्शन, सिर्फ शनि और चन्द्रमा का ही दिखाई देगा। मगर तब भी इससे इस खगोलीय घटनाओं की खूबसूरती कम नहीं होगी।

कुछ लोग 12 मई को चन्द्रमा, शनि, बृहस्पति ग्रह के इस त्रिभूजा कार आकृति को स्माइली फेस के रूप में भी देखना पसंद करेंगे क्योंकि इस दिन चन्द्रमा साढ़े बीस दिन का हो चुका होगा और यह 66.9 प्रतिशत सूर्य के प्रकाश से प्रकाशित होता है। वहीं 14 मई से बृहस्पति ग्रह पश्चिम गामी गति शुरू करेगा। जिसे हम रेट्रोग्रेड मोशन के नाम से जानते हैं।

Related Articles

Back to top button