अजब-गजबफीचर्ड

आज का राशिफल : 8 मई 2018

मेष : जातक का आज कार्यस्थल पर उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। माता तथा स्त्री वर्ग की तरफ से लाभ होने की संभावना है। परिजनों से मिलकर घरेलू मामलों पर महत्त्वपूर्ण विचार करेंगे।
वृष : आज जातक को लंबी दूरी की यात्रा करने का अवसर आएगा। ऑफिस या व्यावसायिक स्थान पर कार्यभार बढ़ सकता है। विदेश में रहने वाले स्वजन या मित्र का समाचार मिलने से आपका मन प्रसन्नता का अनुभव करेगा।
मिथुन : आज किसी नए कार्य प्रारंभ करने से जातक को बचना चाहिए। क्रोध से कुछ अनिष्ट न हो, इसका खास ध्यान रखें। कामवृत्तियों पर संयम रखने की कोशिश करें। आज का दिन कुछ प्रतिकूल दिख रहा है, सावधान रहने की जरूरत।
कर्क : जातक को पारिवारिक संबंधों में सफलता मिल सकती है। उत्तम भोजन, वाहन-सुख के योग हैं तथा प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आज का दिन मनोरंजन की प्रवृत्तियों में बीतेगा।
सिंह : जातक के घर में शांति का वातावरण, कार्यालय में सहयोगियों से सहयोग कम मिल सकता है। शत्रुओं तथा प्रतिस्पर्धियों की वजह से परेशानी हो सकती है। आज उदासीनता से बचें। आज का दिन मिश्रित फलदायी है।
कन्या : जातक को चाहिए, आज के दिन बातचीत में तार्किक एवं बौद्धिक चर्चा से दूर रहें। प्रियजनों से मिलाप हो सकता है। शेयर-सट्टे में सावधान रहें। मध्याह्न के बाद शारीरिक और मानसिक रूप से आप स्वस्थ रहेंगे। आकस्मिक खर्च की संभावना।
तुला : जातक को प्रवास के लिए आज का दिन प्रतिकूल है। नींद पूरी न होने से मानसिक समस्या हो सकती है।
वृश्चिक : आज शारीरिक और मानसिक रूप से जातक आनंदित रहेंगे। आज का दिन आपके लिए लकी साबित होगा। मित्रों तथा संबंधियों का घर पर आगमन होने से आनंद होगा। कार्यसफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यवृद्धि के योग।
धनु : जातक का परिजनों से मनमुटाव हो सकता है। कार्यों में मनोवांछित सफलता न मिलने से हताश होने की जरूरत नहीं, किसी भी महत्वपूर्ण विषय पर निर्णय न लें। आज का दिन मध्यम फलदायी होगा।
मकर : आज का दिन ईश्वर के स्मरण में बीतेगा। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। नौकरी-व्यवसाय में भी अनुकूल परिस्थिति रहेगी। नौकरी में उन्नति के योग हैं। आज आपका हर कार्य सरलता से पूर्ण होगा, मान-सम्मान मिलेगा।
कुम्भ : खर्च अधिक मात्रा में हो सकता है लेकिन जातक को प्रसन्नता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पूंजी निवेश करते समय सावधानी बरतें। आज धन के लेन-देन व जमीन-जायदाद के सौदों में किसी की जिम्मेदारी न लेना सही रहेगा।
मीन : गणेशजी कहते हैं कि मित्रों से आज जातक को लाभ होगा और उनके पीछे धन खर्च भी हो सकता है। किसी रमणीय स्थल के प्रवास का आयोजन के योग। सामाजिक कार्यों में अधिक रुचि रहेगी।

Related Articles

Back to top button