अन्तर्राष्ट्रीय

आज के दिन आजाद हुआ पाक, वाघा बाॅर्डर पर फहराया सबसे ऊॅंचा झंडा

नई दिल्‍ली। पाकिस्तान में आज 70 वाॅं स्वाधीनता दिवस मनाया गया। पाकिस्तान के स्वाधीनता दिवस का उल्लासित नज़ारा लाहौर के समीप अटारी वाघा बाॅर्डर पर रहा। यहाॅं पर पाकिस्तान ने संभवतः इतिहास में अब तक का ऊॅंचा ध्वज फहराया। इस ध्वज की ऊॅंचाई 400 फीट है जबकि यह 120 गुना 80 फीट की माप वाला है। पाकिस्तान सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने सीमा पर मध्यरात्रि 12 बजे ध्वज फहराया।

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बेटे ने लिया नटखट ‘कृष्ण-कन्हैया’ का रूप

आज के दिन आजाद हुआ पाक, वाघा बाॅर्डर पर फहराया सबसे ऊॅंचा झंडाप्रातःकाल पाकिस्तान में जश्न ए आज़ादी मनाई गई। पाकिस्तान ने अपना आज़ादी दिवस धूमधाम से मनाया। पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने कहा कि वर्ष 1947 में रमजान की 27 वीं रात्रि में पाकिस्तान बना था। उन्होंने कहा कि अपने शहीदों के त्याग को हमें नहीं भूलना चाहिए।

स्वतंत्रता दिवस मनाने के लिए राजधानी में तैयारियां शुरू

इस मौके पर उन्होंने आतंकवाद का विरोध करते हुए कहा कि आतंकियों को जड़ से समाप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जहाॅं भी हमारे दुश्मन हैं उनकी गोलियाॅं समाप्त हो जाऐंगी मगर उनके जवानों की छातियाॅं सामने रहेंगी। उन्होंने कहा कि देश संविधान के अनुसार और कानून सम्मत आगे बढ़ रहा है। सभी संस्थाऐं सही तरह से कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को कायदे आजम और अल्लामा इकबाल का देश बनाऐंगे।

 

Related Articles

Back to top button