ज्ञान भंडार

कल है मोहिनी एकादशी, जानिए इस दिन क्या करना चाहिए क्या नहीं ?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार एकादशी तिथि भगवान विष्णु को बहुत प्रिय होती है। इस बार वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 4 मई, यानी की कल है। इस एकादशी को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। आइए, आज जानते हैं इस पावन दिन क्या करना चाहिए…

भगवान विष्णु की पूजा
एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने से मनावांछित फल की प्राप्ति होती है। 

एकादशी व्रत
इस दिन अगर संभव हो तो व्रत भी करना चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पावन दिन व्रत करने से सभी पापों से मुक्ति मिलती है। मोहिनी एकादशी का व्रत करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं।

दान
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दान का बहुत अधिक महत्व होता है। एकादशी के दिन दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस दिन किए हुए दान का कई गुना फल मिलता है। अपनी क्षमता के अनुसार मोहिनी एकादशी के दिन दान अवश्य करें। 

नहाने वाले जल में गंगा जल मिलाएं
एकादशी के पावन दिन गंगा स्नान का बहुत अधिक महत्व होता है। इस बार संपूर्ण देश में लॅाकडाउन की वजह से गंगा स्नान करना संभव नहीं है, इसलिए मोहिनी एकादशी के पावन दिन नहाने वाले जल में थोड़ा गंगा जल मिला लें। नहाने से पहले मां गंगा का ध्यान अवश्य करें।

भगवान विष्णु को भोग लगाएं
मोहिनी एकादशी के पावन दिन भगवान विष्णु को भोग अवश्य लगाएं। आप अपनी इच्छानुसार विष्णु भगवान को भोग लगा सकते हैं। भोग में तुलसी का प्रयोग भी करें। भगवान विष्णु तुलसी के बिना भोग स्वीकार नहीं करते हैं। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि भगवान को सात्विक भोजन का भोग लगाया जाता है। विष्णु भगवान के भोग में कुछ मीठा भी रखना चाहिए।

 

Related Articles

Back to top button