फीचर्ड

आदित्‍य हत्‍याकांड का आरोपी रॉकी गिरफ्तार

गया। गया में आदित्‍य हत्‍याकांड के आरोपी और एमएलसी मनोरमा देवी के फरार बेटे रॉकी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रॉकी को सोमवार देर रात बोधगया में स्थित उसके पिता के एक प्‍लांट से पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

रॉकी की गिरफ्तारी के बाद मीडिया से बात करते हुए एसएसपी गरीमा यादव ने कहा कि रॉकी के पास वो हथियार भी बरामद कर लिया गया है जिससे गोली चली थी। उन्‍होंने कहा कि रॉकी के बाद पुलिस अब अन्‍य आरोपियों को भी जल्‍द गिरफ्तार कर लेगी।

जो हथियार यूज हुआ था वो इटेलियन पिस्‍टल ब्रेजा थी जिसका लाइसेंस दिल्‍ली से जारी हुआ था। रॉकी ने पूछताछ में गोली चलाना कबूल कर लिया है।

मालूम हो कि पिछले दिनों गया में रोडरेज की घटना में एमएलसी मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव ने अपनी नई लैंडरोवर गाड़ी को पास नहीं देने पर शनिवार रात स्विफ्ट कार सवार छात्र आदित्य राज सचदेवा को गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत गई।

आदित्‍य की मौत के बाद से ही रॉकी फरार चल रहा था वहीं पुलिस ने रॉकी के पिता और बॉडीगार्ड को गिरफ्तार कर लिया था। लगातार छापेमारी के बाद सोमवार देर रात पुलिस ने रॉकी को भी गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button