स्पोर्ट्स

टी-20 मैच में न चुने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी कई खेलों के हैं बादशाह

नई दिल्ली : पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कभी वह फुटबॉल खेलते दिखाई पड़ते हैं तो कभी बैडमिंटन और कबड्डी। महेंद्र सिंह धोनी सभी खेलों को लेकर हमेशा उत्साही रहते हैं। अगला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने से पहले महेंद्र सिंह धोनी ब्रेक का पूरा लुत्फ उठा रहे हैं। 37 वर्षीय धोनी को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टी 20 टीम में नहीं चुना गया था। अभी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए वनडे टीम का ऐलान नहीं हुआ है। ऑस्ट्रेलिया दौरे और वेस्टइंडीज के खिलाफ जब टी 20 में महेंद्र सिंह धोनी को नहीं चुना गया था तो यह दलील दी गई थी कि धोनी खुद ऐसा चाहते हैं। भले ही टी 20 टीम से धोनी को बाहर कर दिया गया हो, लेकिन उनके फैन्स को उम्मीद है कि अगले साल इंग्लैंड में होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप में महेंद्र सिंह धोनी जरुर खेलेंगे, ऐसा भी कहा जा रहा है कि शायद यहीं उनका फेयरवेल मैच भी हो। भारत को 28 साल बाद दूसरा वर्ल्ड कप दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों क्रिकेट से दूर हैं, लेकिन उन्होंने खुद दूसरे खेलों में व्यस्त किया हुआ है। फिलवक्त धोनी अपनी शहर रांची में टेनिस खेलने में व्यस्त हैं।

महेंद्र सिंह धोनी ने बुधवार को डबल्स कैटेगरी के टेनिस टूर्नामेंट में भाग लिया। इसकी शुरुआत सोमवार को हुई और 30 नवंबर तक विभिन्न कैटेगरीज में चलेगा, इसमें महिला और पुरुषों के सिंगल्स और अंडर 16 कैटेगरी होंगी। सोशल मीडिया पर टेनिस खेलते हुए महेंद्र सिंह धोनी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यह कोई पहला मौका नहीं है, जब धोनी क्रिकेट से इतर किसी दूसरे खेल के मैदान पर नजर आए हैं। कुछ वक्त पहले कबड्डी के कोर्ट में भी महेंद्र सिंह धोनी नजर आए थे। रीति स्पोर्ट्स ने टि्वटर हैंडल पर धोनी की कई तस्वीर शेयर की गई थीं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा गया था- एमएस धोनी मुंबई में सेट पर। तस्वीरों में धोनी कबड्डी में हाथ आजमाते दिख रहे हैं। हालांकि, वह यहां खेलने के लिए नहीं उतरे थे।

उल्लेखनीय है कि पूर्व भारतीय कप्तान फिलहाल क्रिकेट से आराम परफॉर्म रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट ही नहीं, फुटबॉल का भी मास्टर माना जाता है। भारतीय फुटबॉल लीग ‘इंडियन सुपर लीग (ISL)’ में उनकी एक टीम ‘चेन्नैयन एफसी’ भी है। फ्रैंचाइजी के वह बॉलीवुड स्टार अभिषेक बच्चन के साथ कोऑनर हैं। धोनी को अक्सर सेलिब्रिटी और चैरिटी फुटबॉल मैच में खेलते हुए देखा जा सकता है। अक्सर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के साथ धोनी की फुटबॉल खेलते हुए तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट से पहले फुटबॉल टीम में गोलकीपर हुआ करते थे। अभी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से दूर चल रहे महेंद्र सिंह धोनी दूसरे खेलों में भी रुचि रखते हैं। टी 20 टीम में धोनी की जगह टीम में ऋषभ पंत को लिया गया है। लिहाजा धोनी अपने परिवार और दूसरे खेलों को समय दे रहे हैं। धोनी, हालांकि विकेट के पीछे अब भी पहले की तरह ही प्रभावशाली हैं, लेकिन उनके बल्लेबाजी की आलोचना होने लगी है।

Related Articles

Back to top button