ज्ञान भंडार

इतिहास में आज ही के दिन बने थे ये 5 बड़े राज्य

1 नवंबर को देश के कई राज्यों का गठन का इतिहास है। आइये आज जानते हैं कि आज के दिन कौन-कौन से राज्य अस्तित्व में आए थे…

आज ही के दिन हुआ था ये 5 बड़े राज्यों का गठन

मध्य प्रदेशइतिहास में आज ही के दिन बने थे ये 5 बड़े राज्य

1 नवंबर, 1956 को मध्य प्रदेश का गठन हुआ था जो क्षेत्रफल की दृष्टि से देश का दूसरा सबसे बड़ा और जनसंख्या की दृष्टि से छठा सबसे बड़ा राज्य है।

हरियाणाहरियाणा

हरियाणा का गठन 1 नवंबर, 1966 को भाषा के आधार पर हुआ था। यह पहले पूर्वी पंजाब का हिस्सा था। ऐतिहासिक दृष्टिकोण से भी हरियाणा काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि महाभारत का युद्ध कुरुक्षेत्र में हुआ था और पानीपत की तीन लड़ाइयां भी पानीपत के मैदान में हुई थी। हरियाणा के प्रमुख शहरों में गुड़गांव, फरीदाबाद, अंबाला, हिसार, रोहतक और सोनीपत शामिल हैं।

छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ भारत का दसवां सबसे बड़ा राज्य है जिसका गठन मध्य प्रदेश से कुछ जिलों को काटकर 1 नवंबर, 2000 को किया गया।

कर्नाटककर्नाटक

कर्नाटक का गठन 1 नवंबर, 1956 को हुआ था और आज इसका 61वां स्थापना दिवस है। 1950 को जब भारत एक गणराज्य बना तो खास क्षेत्रों में बोली जाने वाली भाषाओं के आधार पर कई राज्यों और प्रांतों का गठन हुआ। उसी दौरान दक्षिण भारत के कन्नड़ बोलने वाले लोगों के लिए मैसूर नाम से राज्य का गठन हुआ। लेकिन कई क्षेत्रों ने मैसूर नाम को स्वीकार नहीं किया और लोगों ने राज्य के नाम को बदलने की मांग की। आखिरकार 1 नवंबर, 1973 को इसका नाम बदलकर कर्नाटक कर दिया गया, तब से इस मौके पर हर साल कर्नाटक में छुट्टी रहती है और राज्य के लोग राज्योत्सव मनाते हैं। इस मौके पर कई प्रकार के उत्सव, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है।

केरलकेरल

केरल का निर्माण 1 नवंबर, 1956 को हुआ था और इस दिन हर साल केरल पिरावी दिनम मनाया जाता है। 1947 में भारत को आजाद होने से पहले केरल तीन स्वतंत्र प्रांतों-मालाबार, कोचिन और त्रावणकोर के तौर पर अस्तित्व में था। स्थापना दिवस के अवसर पर कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सेमिनारों का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर लेखकों और कलाकारों को भी सम्मानित किया जाता है।

Related Articles

Back to top button