अन्तर्राष्ट्रीय

इराक में 2०13 में हिंसा में 8 868 की मौत : संयुक्त राष्ट्र

irakबगदाद (एजेंसी)। इराक में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमआई) के अनुसार वर्ष 2०13 में इराक में हुई हिंसा में 8 868 लोगों की मौत हुई है। केवल दिसम्बर माह में ही 759 लोगों की मौत हुई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यूएनएएमआई ने कहा कि दिसम्बर में 661 नागरिकों और 98 सुरक्षाकर्मियों की मौत हुई। संगठन ने यह भी बताया कि 2०13 में जिन 8 868 लोगों की मौत हुई उनमें 7 818 नागरिक या नागरिक पुलिस के सदस्य थे। संयुक्त राष्ट्र के राजदूत निकोलाई मेडेनोव ने एक बयान में कहा कि यह एक दुखद और भयानक रिकार्ड है  जो इराकी अधिकारियों को हिंसा पर तत्काल लगाम लगाने की जरूरत पर जोर देता है। इराक में शिया बहुल सरकार के खिलाफ सुन्नी आतंकवादी लगातार हमले कर रहे हैं। इन हमलों में वर्ष 2०12 के अंत से काफी तेजी आई है। सुन्नी आतंकवादियों का आरोप है कि सरकार उनके हितों की अनदेखी कर रही है। उसका आरोप है कि शिया बहुल इराकी सुरक्षा बल सुन्नी युवकों को बिना किसी कारण अंधाधुंध गिरफ्तारी और अत्याचार कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button