Lucknow News लखनऊउत्तर प्रदेश

इलाहाबाद केन्द्रीय विवि में समाजवादी छात्रसभा की जीत पर अखिलेश ने दी बधाई

लखनऊ : इलाहाबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय में समाजवादी छात्र सभा की चारों सीटें जीतने पर पदाधिकारियों को सपा मुखिया एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बधाई दी है। उन्होंने नौजवानों की जीत को समाजवादी विधाराधारा और धर्मनिरपेक्षता की जीत बताया है। उन्होंने कहा कि इस जीत का यह संदेश भी जाता है कि छात्रों के हितों की अनेदखी नहीं की जा सकती है। भाजपा सरकार की नीतियों के कारण छात्र-नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ से भारी आक्रोश है। अखिलेश ने कहा कि केवल इलाहाबाद में ही नहीं दिल्ली के जेएनयू और दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के अलावा कई अन्य राज्यों में भी भाजपा की छात्र-युवा विरोधी राजनीति का तीखा विरोध हुआ है। नौजवानों को दो करोड़ नौकरियां देने और सस्ती शिक्षा व्यवस्था का प्रलोभन देकर भाजपा ने उनका समर्थन हासिल किया था। भाजपा के अन्य वादों की तरह युवाओं से किया वादा भी हवाहवाई साबित हुआ है।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय छात्र संघ के चुनाव में समाजवादी छात्रसभा के अवनीश यादव अध्यक्ष, चंद्रशेखर चौधरी, उपाध्यक्ष, भरत सिंह उपमंत्री, अवधेश पटेल सांस्कृतिक मंत्री भारी मतों से जीते हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को इन चुनावों में करारी हार मिली है। पूर्व मुख्यमंत्री कहा कि नौजवानों के इस मोहभंग के फलस्वरूप ही छात्र संघों से भाजपा के छात्र संगठन विद्यार्थी परिषद का हुआ है। पिछले दिनों बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में छात्राओं से छेड़खानी के मामले में विद्यार्थी परिषद के नौजवानों ने जो अभद्रता की थी, उसकी चारों ओर निंदा हुई है। बताते चलें कि अध्यक्ष पद पर सपा छात्र सभा के अवनीश यादव को बड़ी जीत हासिल हुई है, जबकि इस पद पर एबीवीपी की प्रियंका सिंह को तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा है। एबीवीपी की प्रियंका को सपा छात्र सभा के मुकाबले आधे वोट भी नहीं मिल पाए हैं।

Related Articles

Back to top button