अजब-गजब

इस गांव में पान खिलाकर किया जाता है प्यार का इजहार

नई दिल्ली। आज हम आपको एक ऐसे गांव के बारे में बताएंगे जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे। दरअसल, मध्य प्रदेश के इस गांव में प्यार का इजहार करने का अनोखा ढंग है। जहां युवा अपने मनपसंद हमसफर की खोज करते हैं।

वे उन्हें पान का सेवन कराकर प्यार का इजहार करते हैं एवं लड़कियों को लेकर नौ दो ग्यारह हो जाते हैं। जानकारी के मुताबिक, निमाड़ में मशहूर भगोरिया मेला प्रारंभ हो गया है। यह भील एवं भिलाला आदिवासियों के प्यार विवाह से जुड़ा पारंपरिक मेला है।

कहा जा रहा है कि ये मेला निमाड़ क्षेत्र के झाबुआ, धार, बडवानी एवं अलिराजपुर में होली के अवसर पर भगोरिया त्यौहार सेलिब्रेट किया जाता है। सूत्रों की माने तो, मेले में ढोल-मांदल की थाप पर सज-धजकर युवा आते हैं।

आदिवासी लड़कियां भी रंग-बिरंगे वस्त्रों में सजकर पहुंचती हैं। युवा अपने मनपसंद जीवनसाथी की खोज करते हैं। खोजने के पश्चात वो लड़की को पान का सेवन कराते है। फिर दोनों मेले से नौ दो ग्यारह हो जाते हैं।  विशेष बात तो ये है कि भागने के कारण से ही इसे ‘भगोरिया उत्सव’ बोला जाता है। इसके थोड़े दिनों के पश्चात आदिवासी समाज उन्हें पति-पत्नी का दर्जा प्रदान कर देता है।

Related Articles

Back to top button