उत्तर प्रदेशफीचर्ड

उत्तर प्रदेश परिवहन की बसों में दिव्यांगो को निःशुल्क यात्रा: राजभर

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर जनसमस्याओं के समाधान के सतत क्रम में दिव्यांग जन विकास एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर जुटे। राजभर ने कहा कि दिव्यांगों की पेशन 300 रूपए से बढ़ाकर 500 रूपए की गई है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में दिव्यांगों को निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि लोगों की मुख्य समस्याएं पंेशन पारिवारिक विवाद पूर्ववर्ती  सरकारों में हुए कब्जे, नौकरी आदि की प्रमुख समस्याएं रही, जिनके निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। न्याय प्रक्रिया में चल रही समस्याएं लेकर भी लोग आए, जिनका निराकरण सम्भव नहीं हो पाता है।
राजभर ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पिछले दस वर्षो से दिव्यांगो की पेंशन नहीं बढाई गई थी जिन दिव्यांगांे की पेंशन 300 रूपए थी उनकी अब 500 रूपये प्रतिमाह कर दी गई हैं। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की बसों में दिव्यांगों के लिए यात्रा पूर्णरूपेण निःशुल्क कर दी गई है। आय प्रमाण पत्र बनवाने में लांेगो को बहुत समस्याओं का सामना करना पड़ता था, अब ग्राम प्रधान, ब्लाक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक, नगर पंचायत अध्यक्ष, मेयर, पार्षद या सांसद किसी भी जन प्रतिनिधि द्वारा प्रमाणित आय प्रमाण पत्र मान्य होगा। दिव्यांगों के लिए हर जनपद में विद्यालय खोलने की भी योजना है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर कल सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए उपस्थित रहेंगे। साथ ही प्रदेश उपाध्यक्ष बाबू राम निषाद एवं प्रदेश मंत्री शंकर गिरि एवं कार्यालय सहायक आनंद पाण्डेय भी उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Back to top button