फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

उत्तर भारत में जारी रहेगा गर्मी का कहर, दिल्ली समेत इन राज्यों में सहने पड़ेंगे लू के थपड़े

मुंबई: उत्तर भारत में झुलसा देने वाली गर्मी का प्रचंड कहर जारी है। दिल्ली समेत कई राज्यों में लोगों को लू के थपेड़ों की भी मार सहनी पड़ रही है। चिंता की बात यह है कि अगले एक सप्ताह तक लोगों को इससे राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। भीषण गर्मी के चलते जहां एक ओर बिजली की मांग बढ़ गई है, वहीं लोगों को पेयजल की किल्लत के कारण भी भारी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में सात जुलाई तक मानसून की बारिश होने की भी कोई संभावना नहीं है। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर राजस्थान और उत्तर प्रदेश में गर्मी के साथ ही लू चलती रहेगी। 7 से 15 जुलाई के बीच कुछ इलाकों में बारिश होगी, लेकिन यह सामान्य से कम रहेगी।
मॉनसून की रफ्तार हुई कम

मॉनसून के कमजोर पड़ने की वजह से उत्तर भारत में गर्मी के कहर से जल्द राहत नहीं मिलने वाली। इससे पहले 2012 में मॉनसून दिल्ली में इतनी देर से पहुंचा था। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली तथा उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, उत्तर राजस्थान और उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश में आज और कल लू चलती रहेगी।

Related Articles

Back to top button