ज्ञान भंडार

उप्र के राज्यपाल जोशी ने दोबारा ली शपथ

joshiलखनऊ। उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बीएल जोशी ने गुरुवार को दोबारा बतौर राज्यपाल पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने राजभवन में उन्हें शपथ दिलाई। राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह में सूबे के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव मुख्य सचिव जावेद उस्मानी के अलावा पुलिस एवं सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। गौरतलब है कि बीएल जोशी 28 जुलाई 2००9 को प्रदेश के राज्यपाल बने थे। इससे पहले वह मेघालय और उत्तराखंड के भी राज्यपाल रह चुके हैं।
राजस्थान के नागौर जिले में जन्मे जोशी पूर्व में भारतीय पुलिस सेवा में अधिकारी रह चुके हैं। वह दिल्ली के लेफ्टिनेंट गवर्नर भी रहे हैं। इसके अलावा पाकिस्तान एवं ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग तथा अमेरिका में भारतीय दूतावास से भी जुड़े रहे। उप्र के राज्यपाल के रूप में उनका पहला कार्यकाल अप्रैल 2०12 में समाप्त हो गया था। इसके बाद वह लगभग दो साल तक पद पर बने रहने का कीर्तिमान बनाने वाले उत्तर प्रदेश के पहले राज्यपाल हैं। उन्हें गुरुवार को उत्तर प्रदेश का पहला ऐसा राज्यपाल होने का गौरव मिला जिन्होंने पद पर रहते दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ली है।

Related Articles

Back to top button