स्पोर्ट्स

एशियाई हॉकी : पांचवें स्थान पर रहा भारत

hokiiकाकामिगाहारा (एजेंसी)। तीसरे हॉकी एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी (पुरुष) में रविवार को युवा प्रतिभाओं से सजी भारतीय टीम ने पांचवां स्थान हासिल किया। भारतीय युवाओं ने रविवार को हुए मुकाबले में ओमान को 6-1 के भारी अंतर से मात देकर पांचवां स्थान हासिल किया। मैच के छठे मिनट में ही भारत की तरफ से कोथाजीत सिंह ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। मध्यांतर तक भारत ने गुरजिंदर सिंह और आकाशदीप सिंह की गोलों की बदौलत ओमान पर 3-० की बढ़त बना ली थी। मध्यांतर के बाद आकाशदीप ने 4०वें मिनट में अपना दूसरा गोल कर भारत को 4-० के स्कोर पर पहुंचा दिया। ओमान की तरफ से एकमात्र गोल 58वें मिनट में मोहम्मद होबैस अल शार ने की। मैच के 66वें मिनट में मलक सिंह ने भारत को 5-1 की बढ़त पर पहुंचा दिया  जबकि दो मिनट बाद ही अपना तीसरा गोल कर आकाशदीप ने भारत को 6-1 की निर्णायक बढ़त दिला दी।

Related Articles

Back to top button