स्पोर्ट्स

एशियाई हॉकी : भारत ने मलेशिया को 4-3 से मात दी

malesiyaकाकामिगाहारा (एजेंसी)। युवा खिलाड़ियों से सजी भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शुक्रवार को तीसरे एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के अंतर्गत लीग चरण के अपने अंतिम मुकाबले में मलेशिया को 4-3 से मात दे दी। भारत ने शुक्रवार को आक्रामक अंदाज में मैच की शुरुआत की तथा मैच के चौथे मिनट में ही रमनदीप सिंह ने पहला गोल दाग दिया। हालांकि मलेशिया के नासिर ने 1०वें मिनट में बराबरी का गोल कर दिया। भारत को 1-1 से बराबरी पर रोकने के बाद मलेशिया की तरफ से सारी ने एक और गोल कर मलेशिया को 2-1 से बढ़त दिला दी। मलेशिया ने मध्यांतर तक अपनी बढ़त कायम रखी। मध्यांतर के बाद भारतीय आक्रमण एक बार फिर सक्रिय हुआ और मलक सिंह ने 41वें तथा 51वें मिनट में दो गोल कर भारत को 3-2 से बढ़त दिलाई। मंदीप सिंह ने 54वें मिनट में एक और गोल कर भारत के गोलों को अंतर को 4-2 कर दिया। मलेशिया की तरफ से सारी ने 67वें मिनट में अपना दूसरा गोल कर गोलों के अंतर को 3-4 पर ला दिया  लेकिन इसके बाद भारत ने अपनी बढ़त को कायम रखते हुए मैच अपने नाम कर लिया। भारत अब रविवार को पांचवें एवं छठे स्थान के लिए ओमान से भिड़ेगा।

Related Articles

Back to top button