ज्ञान भंडार

ऐसे माथे वाले व्यक्तियों के जीवन में परेशानियां बनी रहती हैं, आप भी जानिए !

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शरीर के विभिन्न अंगों की संरचना से व्यक्ति के भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं…

माथे पर स्पष्ट रेखाएं
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यदि व्यक्ति के माथे में रेखाएं एकदम साफ या स्पष्ट हो तो ऐसे व्यक्ति सुखी और दीर्घायु होते हैं।

माथे पर छिन्न-भिन्न रेखाएं
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यदि व्यक्ति के माथे में  छिन्न-भिन्न रेखाएं हो तो ऐसे व्यक्ति दुखी रहते हैं।

ये निशान करते हैं सुखमय जीवन की तरफ इशारा
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन व्यक्तियों के माथे में उद्धव रेखा, त्रिशूल एवं स्वास्तिक जैसे निशान बनते हैं, वे सुखमय जीवन व्यतीत करते हैं। ऐसे व्यक्तियों के जीवन में परेशानियां नहीं रहती हैं।

छोटे मस्तिक वाले व्यक्ति
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन व्यक्तियों का माथा छोटा होता है, उन व्यक्तियों को सफलता आसानी से नहीं मिलती है। ऐसे लोगों को सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है।

नीचे से ऊपर की तरफ उठा हुआ माथा
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन व्यक्तियों का माथा नीचे से ऊपर की तरफ उठा हुआ होता है, वो धैर्यवान, धनवान और मेधावी होते हैं। ऐसे लोगों के वैवाहिक जीवन में सदैव ही खुशियां बनी रहती हैं।

चौड़ा माथा
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन व्यक्तियों का माथा चौड़ा होता है, उन्हें संतान की तरफ से सुख की प्राप्ति होती है। ऐसे लोगों की संतान मेहनती और भाग्यशाली होती है।

Related Articles

Back to top button