अन्तर्राष्ट्रीय

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में गर्मी का 121 वर्ष का रिकॉर्ड टूटा, पारा 47 डिग्री पहुंचा

पश्चिमी सिडनी के उपनगर व ब्लू माउंटेन्स में फरवरी का रिकॉर्ड तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

सिडनी,एजेंसी। भीषषण गर्मी से जूझ रहे ऑस्ट्रेलिया में लगातार तापमान ब़़ढ रहा है। यहां के प्रमुख शहर सिडनी में गर्मी ने 121 वर्ष का रिकॉर्ड तो़ड़ दिया। सिडनी व उप–नगरीय इलाकों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। लगातार 10 दिन से यहां पारा 35 डिग्री सेल्सियस के ऊपर बना हुआ है। इससे पहले, 1895 और 1896 में लगातार नौ दिन तक ऐसी ही स्थिति बनी हुई थी।

 

पश्चिमी सिडनी के उपनगर व ब्लू माउंटेन्स में फरवरी का रिकॉर्ड तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इतना ही नहीं, यहां प्रदूषषण व वायु गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। रिचमंड व पेनरिथ में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। मौसम अधिकारियों ने कुछ क्षेत्रों में तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के पार होने की आशंका जताई है। गर्मी से बचने के लिए बीच पहुंचे लोग गर्मी भी बचने के लिए लोग मशहूर बोंदी बीच पहुंच गए जहां तापमान 35 डिग्री तक था।

यहां भी लोगों को लू से बचने के लिए आगाह किया गया। यहां सुरक्षा के लिए तैनात अधिकारियों ने लोगों को ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की भी सलाह दी। अत्यधिक गर्मी से त्रस्त लोग रेत में गढ्डे बनाकर उसमें पानी भरकर लेट गए। जानवरों को बर्फ डालकर दे रहे पानी न्यू साउथ वेल्स व कई अन्य प्रमुख शहरों के लोगों ने जानवरों को भी गर्मी से बचाने के इंतजाम किए हैं। उनके लिए विशेषष तौर पर टेबल फैन भी लगाए गए। यहां तक की उन्हें बर्फ डालकर भी पीने का पानी दिया जा रहा है।

ऐसे गर्मी से बेहाल हुआ ऑस्ट्रेलिया

  1. न्यू साउथ वेल्स में जंगलों में आग के 50 मामले सामने आए|
  2. कई स्पो‌र्ट्स आयोजन रद्द|
  3. अस्पताल अलर्ट पर|
  4. आग जलाने पर पाबंदी|
  5. बिजली कंपनियों को भी लगातार बिजली आपूर्ति देने के निर्देश|

Related Articles

Back to top button