फीचर्डराजनीति

कप्तानी छोड़ के बाद, बीजेपी के लिए प्रचार करेंगे महेंद्र सिंह धोनी

बता दें कि पूर्व की बीजेपी सरकार में महेंद्र सिंह धौनी को उत्तराखंड में बाघ संरक्षण अभियान का ब्रांड अंबेसडर भी बनाया गया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक की इस पेशकश को माही ने सहर्ष स्वीकार किया था। तब से धौनी के भाजपा के साथ काफी अच्छे संबंध रहे हैं। साथ ही उत्तराखंड प्रदेश से उनका प्यार जगजाहिर ही है। 
 
दरअसल, देहरादून पहुंचे महेंद्र सिंह धौनी ने अल्मोड़ा से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा से मुलाकात की। इस मुलाकात ने कई तरह के सवाल पैदा कर दिए हैं। दरअसल, धौनी जब से देहरादून आए हैं तब से वो ना तो किसी से मिल रहे हैं और ना ही किसी को अपना दीदार करा रहे हैं। लेकिन अब कुछ फोटो सामने आयी हैं, जिसमे धौनी केंद्रीय मंत्री के साथ चाय की चुस्कियां लेते दिख रहे हैं।
 
कहा जा रहा है धौनी की टम्टा के साथ ये मुलाकात उनके ससुराल में हुई है। अब इस मुलाकात में क्या बात हुई ये अभी साफ़ नहीं है लेकिन चर्चायें यही हैं कि बीजेपी महेंद्र सिंह धौनी पर डोरे डाल रही है। और उनको बीजेपी के प्रचार के लिए मनाया जा रहा है।
 
बता दें कि धौनी अपनी बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए 4 फरवरी को मसूरी पहुंचे थे लेकिन रविवार सुबह से ही वो अपने ससुराल यानी साक्षी के घर रुके हुए हैं। यहां से शाम को अक्सर शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं और साथ ही साक्षी के दोस्तों के साथ पार्टी भी कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button