उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरनोएडाब्रेकिंगराज्य

कम्पनी कर्मचारियों ने मैनेजर पर किया जानलेवा हमला, मुकदमा दर्ज


नोएडा : इकोटेक-1 थाना क्षेत्र स्थित कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों ने अपने मैनेजर पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपी कर्मचारियों ने मैनेजर के सिर पर लोहे की रॉड से वार किया। पीड़ित के सिर में 12 टांके लगे हैं। घायल मैनेजर को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपी कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले में इकोटेक-1 थाना प्रभारी शरद कांत शर्मा ने बताया कि पुलिस की टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार दिल्ली निवासी संतोष कुमार ईकोटेक-1 स्थित कंपनी में टेक्निकल मैनेजर हैं। कुछ दिन पहले संतोष कुमार ने कंपनी के पांच कर्मचारियों को गेट के अंदर प्रवेश करने से मना कर दिया था। मैनेजर ने पुलिस को बताया कि पांचों कर्मचारी एक महीने से कंपनी के अंदर आकर काम नहीं करते थे और दूसरे कर्मचारियों को भी काम नहीं करने देते थे। इसके चलते उनका प्रवेश बंद करवा दिया गया था। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने मैनेजर पर जानलेवा हमला किया। मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी कर्मचारी सगे भाई विजय कुमार, अजय कुमार, दीपक, नितिन और रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सभी आरोपी कर्मचारी आजाद नगर सलेमपुर रोड सिकंदराबाद बुलंदशहर के रहने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button