ज्ञान भंडार

कांग्रेस उपाध्यक्ष पर सेक्स रैकेट चलाने का केस दर्ज, हुए अंडरग्राउंड

पटना [जेएनएन]। कांग्रेस के पूर्व मंत्री की बेटी के साथ छेड़खानी और यौन शोषण के मामले में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष ब्रजेश पांडेय की संलिप्तता उजागर होने के बाद राजनीतिक गलियारे से लेकर पुलिस महकमे में खलबली मच गई है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष पर सेक्स रैकेट चलाने का केस दर्ज, हुए अंडरग्राउंड

तफ्तीश से मालूम हुआ है कि मुख्य आरोपी निखिल प्रियदर्शी, उसका दोस्त संजीत और ब्रजेश पांडेय एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का संचालन कर रहे थे। इस कांड में कई और बड़े हस्तियों के नाम सामने आए हैं, जिनकी भूमिका का सत्यापन किया जा रहा है।

हैरानी की बात है कि तकरीबन ढाई महीना बीत जाने के बावजूद कांड में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। कमजोर वर्ग के पुलिस महानिरीक्षक अनिल किशोर यादव ने बताया कि पीड़िता द्वारा लगाए गए आरोप सत्य मिले हैं। जांच में एसआईटी ने पांडेय पर भी केस को सही करार दिया है।पीड़िता ने उनपर भी छेड़खानी और सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में बयान दिया था।

एसआईटी ने पांडेय के रूपसपुर स्थित घर पर छापेमारी की लेकिन वे नहीं मिले। कयास लगाया जा रहा है कि वे भूमिगत हो गए हैं। आईजी कमजोर वर्ग एके यादव ने बताया कि उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है। इस मामले में निखिल और संजीत पहले से ही आरोपी है।

निखिल के परिजनों पर भी एससी-एसटी थाने में पीड़िता ने केस किया था लेकिन परिजनों के खिलाफ कार्रवाई करने पर कोर्ट ने रोक लगा दी है। प्रियदर्शी अौर संजीत फरार चल रहे हैं। इधर, पांडेय ने कहा है कि मुझे राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया गया है। एसआईटी सही जांच करे।

Related Articles

Back to top button