‘बड़ा जुर्म छोटी कहानी’ का पांचवां एपिसोड ‘द सेकेंड मर्डर’ जारी

मुबई : फ़िल्म निर्माता विपुल अमृतलाल शाह और सनशाइन पिक्चर्स ने अपनी वीकली डिजिटल क्राइम सीरीज ‘बड़ा जुर्म छोटी कहानी’ को दर्शकों से मिले शानदार रिस्पॉन्स के बाद उसके पांचवे एपिसोड को रिलीज़ कर दिया है। सनशाइन डिजिटल के क्रिएटिव हेड संजय उपाध्याय की देखरेख में बनने वाला यह शॉर्ट-फॉर्म, AI-सपोर्टेड शो हर गुरुवार को सनशाइन पिक्चर्स के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर दर्शकों के लिए सस्पेंस से भरपूर कहानियां लेकर आता है। पिछले एपिसोड्स की इंटेंस, डिटेल-ड्रिवन कहानियों के बाद, मेकर्स फाइल 5: द सेकंड मर्डर के नाम से नया एपिसोड लेकर आए हैं। यह एक हाई-स्टेक्स इन्वेस्टिगेशन है।
मेकर्स ने एपिसोड शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है: “एक और मर्डर। राज़ों का सिलसिला। और एक सच, जिसके सामने आने का इंतज़ार है। क्राइम से जुड़ी यह नई कहानी शुरुआत में ही जवाबों से ज़्यादा सवाल खड़े करती है। एक आम इन्वेस्टिगेशन के साथ शुरू हुई कहानी आगे चलकर एक दूसरे मर्डर के साथ अनचाहा मॉड ले लेती है। जैसे ही इस मर्डर मिस्ट्री को सुलझाने के लिए इन्वेस्टिगेटर्स आगे बढ़ते हैं वह खुद को हर कदम पर कई अनसुलझे रहस्यों में उलझा हुआ पाते हैं। मिलने वाला हर सुराग इस बात की तरफ इशारा करता है कि आरोपी शातिर है और कई राज दबाए हुए है। जैसे जैसे कहानी आगे बढ़ती है वैसे वैसे टेंशन का माहौल और गहराता जाता है। कहानी कई परतों वाली है, जिसे देखना बेहद दिलचस्प और रोमांच से भरा होने वाला है।
‘द सेकेंड मर्डर’ अपनी दमदार कहानी और लगातार बने रहने वाले सस्पेंस के दम पर आगे बढ़ती है और दिखाती है कि जब राज सामने आने लगते हैं, तो एक जुर्म कैसे आसानी से दूसरे जुर्म की वजह बन सकता है। इंसानी टकराव को रियलिस्टिक तरीके से दिखाने और कहानी की रफ्तार को बनाए रखने के साथ, सनशाइन पिक्चर्स शॉर्ट क्राइम थ्रिलर्स के लिए अपनी मजबूत जगह बना रहा है और दर्शकों को हर हफ्ते कहानी से जोड़े रखता है।



