ज्ञान भंडार
किसी भूत से कम नहीं है ये लड़का, वीडियो देख रह जायेंगे दंग

आपने फिल्मों में भूतों को कई बार अपने सिर को घुमाते हुए देखा होगा लेकिन एक शख्स ऐसा है जो वाकई में ऐसा करता है। इसे आप कमाल कहिए या स्टंट लेकिन ये सच में ऐसा कर डालता है। यह लड़का पाकिस्तान का रहने वाले है। इसके अनोखे टैलेंट वाले वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है। दुनियाभर के लोग इसे देख कर हैरान हैं।
वीडियो में ये लड़का अपना सिर 180 डिग्री पर घुमा लेता है। इसे देख कर आपको बिलकुल भी यकीन नहीं होगा कि किसी की गर्दन इतनी कैसे मुड़ सकती है। लेकिन जिस आसानी से यह लड़का ऐसा कर रहा है उससे तो लगता है कि यह उसके बाएं हाथ का खेल है। आगे की स्लाइड में देखिए इसका ये टैलेंट।
इसकी गर्दन इतनी लचीली है कि इसे घुमाते वक्त इसे बिलकुल भी दर्द नहीं होता। इसके सामने तो अच्छे-अच्छे जिमनास्ट भी फेल हैं। वैसे आपको बता दें कि इससे पहले भी पाकिस्तान का एक लड़का मशहुर हो चुका है अपने अलग टैलेंट के लिए।
आप भी देखिए यह मजेदार और हैरान कर देने वाला वीडियो-
https://youtu.be/Xy9Fcqfz0MU

