राज्य

कैंसर को हराया, संभालती हैं 800 करोड़ का online मार्केट,फोर्ब्स में शामिल

kanikafront_1457600901दस्तक टाइम्स एजेंसी/भोपाल।मध्य प्रदेश की बेटी कनिका टेकरीवाल को फोर्ब्स मैगजीन ने ’30 अंडर 30′ अचीवर में शामिल किया है। कनिका जेट सेट गो नाम की ई-कॉमर्स कंपनी की CEO हैं। यह कंपनी किराए पर जेट और हेलिकॉप्टर उपलब्ध कराती है। उनकी कंपनी में क्रिकेटर युवराज सिंह ने भी पैसा लगाया है। कनिका भोपाल के जवाहरलाल नेहरू स्कूल से पढ़ी हैं। 22 साल की उम्र में कनिका कैंसर जैसी बीमारी को हरा चुकी हैं।
जब वे कैंसर से उबरीं, तो उन्होंने अपनी मां से कहा था कि पांच साल में फोर्ब्स के कवर पेज पर आ जाउंगी। पांच साल में कवर पेज पर तो नहीं लेकिन अंडर 30 लिस्ट में जरूर शामिल हो गई।
– फोर्ब्स ने उन्हें ई-कॉमर्स कैटेगरी में अंडर 30 लिस्ट में शामिल किया है।
– कनिका ने 17 साल की उम्र में एविऐशन क्षेत्र में हाथ आजमाने का फैसला कर लिया था।
– उन्होंने मुंबई से ग्रेजुएशन और इंग्लैंड से एमबीए किया।
– एमबीए की पढ़ाई के बाद उन्होंने इस तरह की कंपनी बनाने का शुरू किया।
– लेकिन 22 साल की उम्र में उन्हें पता चला कि वे कैंसर से पीड़ित हैं।
– इसके बावजूद उन्होंने अपने सपने को पूरा किया। कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझकर उन्होंने फिर से कंपनी पर काम शुरू किया।
– उनकी कंपनी का कांट्रेक्ट 100 करोड़ रुपए से ऊपर का है।
– आज कनिका अपनी कंपनी के जरिये 160 मिलियन डॉलर की संपत्ति मैनेज कर रही हैं।
– कनिका की इस कंपनी को इंडियन क्रिकेटर युवराज सिंह के स्टार्टफंड यूवीकेन वेंचर्स ने भी फंडिंग की थी। कनिका ने बताया कि युवराज को काफी बाद में पता चला कि मुझे भी कैंसर था। जब उन्हें पता चला तो वे हैरान हो गए थे।
– कनिका के पिता अनिल टेकरीवाल भोपाल में बिजनेसमैन हैं।

Related Articles

Back to top button