उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़फीचर्डब्रेकिंगराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

कोरोना पॉजिटिव पाई गयीं गायिका कनिका कपूर से मिले पांच सौ वीवीआईपी दहशत में

  • पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी के घर पर पार्टी में कनिका कपूर, सांसद दुष्यंत सिंह, जितिन प्रसाद और उत्तर प्रदेश के कई नौकरशाह व उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री भी थे पार्टी में शामिल

लखनऊ : बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर की घोर लापरवाही के चलते उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बड़ी आबादी संकट में है। कनिका कपूर के साथ लखनऊ में शुक्रवार को चार और लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो गई है। मशहूर बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर बीते 15 मार्च को लंदन से आने के बाद कई जगह भ्रमण पर थीं। लखनऊ में पॉश एरिया महानगर के शालीमार गैलेंट में रहने वाली चर्चित सिंगर कनिका कपूर में आज कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हो गई है। उनको किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में तीन अन्य लोगों के साथ भर्ती कराया गया, इसके बाद संजय गांधी पीजीआई भेजा गया है। बीते 15 मार्च को लंदन से लखनऊ से आई थीं और एयरपोर्ट पर वॉशरूम में छिप कर निकल गईं। हालांकि उनके पिता राजीव कपूर का दावा है कि वह लखनऊ एयरपोर्ट पर प्रापर स्कैनिंग के बाद ही बाहर निकली थीं। इसके बाद उन्होंने लखनऊ के नामी सितारा होटल में सौ से ज्यादा लोगों को पार्टी दी। आज उनकी जांच हुई तो कोरोना पॉजिटिव निकलीं। पार्टी में शहर के तमाम अफसर के साथ हाई प्रोफाइल लोग शामिल हुए थे। गैलेंट अपार्टमेंट के लोगों ने डॉक्टरों को सूचना देकर पूरी जानकारी दी। अपार्टमेंट की पूरी सोसाइटी डरी हुई है क्योंकि गायिका तमाम जगह गई थीं। प्रख्यात बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर 15 मार्च को लंदन से लखनऊ आईं। चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर वह एयरपोर्ट कर्मियों की मिलीभगत से वॉशरूम में छिपकर निकल भाग गईं। इसके बाद लखनऊ के महानगर में मौजूद गैलेंट अपार्टमेंट में लोगों को पार्टी दी। कनिका कपूर लखनऊ के ताज होटल में एक पार्टी में भी गईं थी। पार्टी में तमाम बड़े अफसर और कई नेता शामिल थे। वहीं पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी के घर पार्टी रखी गयी थी, जिसमें कनिका कपूर के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, सांसद दुष्यंत सिंह, जि​तिन प्रसाद, उत्तर प्रदेश के कई नौकरशाह और मंत्री भी शामिल थे। कनिका के साथ उनकी मेड की रिपोर्ट पॉजिटिव है। वह जिस-जिस पार्टी में गईं वहां के सैकड़ों नौकर-चाकर और पार्टी कैटरर के तमाम कर्मी भी दहशत में हैं। सिंगर कनिका कपूर के भाई ने कहा वह लंदन गई थीं और वापस आने के बाद उसने गले में खराश और फ्लू की शिकायत की। हमने उनका टेस्ट करवाया और यह पॉजिटिव आया है। कनिका के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनकी पार्टी में शामिल हुए लोग भी दहशत में हैं।

लखनऊ के गैलेंट अपार्टमेंट में आयोजित उनकी पार्टी में करीब 125 लोग शामिल हुए थे। कनिका कपूर के पिता ने बताया कि लंदन से आने के बाद कनिका तीन पार्टियों में जा चुकी हैं। इस दौरान वह करीब 400 लोगों से मिलीं। कनिका पूर्व सांसद अकबर अहमद डम्पी के यहां पार्टी में शामिल हुई थीं। कनिका ने कई लोगों के साथ सेल्फी खिंचवाई और हैंडशेक किया। कनिका के परिवार में छह लोग हैं। उनके परिवार की भी स्क्रीनिंग की जाएगी। लखनऊ में कनिका कपूर के संपर्क में आये कम से कम पाँच सौ लोग दहशत में हैं। कनिका के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनकी पार्टी में शामिल हुए लोग भी दहशत में हैं। लखनऊ के गैलेंट अपार्टमेंट में आयोजित उनकी पार्टी में करीब 125 लोग शामिल हुए थे। लखनऊ में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या पांच हो गई है। शुक्रवार को खुर्रमनगर के तीन और महानगर की कनिका तथा उनकी मेड में कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है।

Related Articles

Back to top button