
उत्तर प्रदेश
खुशखबरी, UP में होगी 10 हजार टीचर्स की निकली भर्ती
यूपी में बेरोजगार और टीचर बनने का सपना संजोए युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड (यूपीएसईएसएसबी) की ओर से 9294 पदों के लिए आवदेन मांगे गए हैं।
इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 6 जून से शुरू हो गए हैं। जबकि परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 3 जुलार्इ है। भर्ती में पोस्ट ग्रेजुएट के 1344 व ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर के 7950 पद हैं।
योग्यता
टीजीटी आवेदकों के लिए मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से बीएड/एलटी अथवा बीटी की डिग्री होनी चाहिए। वहीं पीजीटी आवेदकों के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुुएट होना जरूरी होगा।



