ब्रेकिंगराज्य

जेसी भारद्वाज स्मृति पुरस्कार से नवाजे गए कीट विज्ञानी प्रो. राम सिंह

गुरुग्राम। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार में मानव संसाधन प्रबंधन के पूर्व निदेशक एवं कीट विज्ञान विभाग के प्रमुख प्रो. राम सिंह को जेसी भारद्वाज स्मृति पुरस्कार-2021 से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान, प्रौद्योगिकी और सामाजिक विकास के क्षेत्र में उनके आजीवन उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया है।

न्यू एज मोबिलाइजेशन सोसाइटी नई दिल्ली जिसके संरक्षक प्रख्यात कृषि वैज्ञानिक डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन हैंं। इस सोसायटी द्वारा आईआईएमटी विश्वविद्यालय मेरठ में कृषि, जैव प्रौद्योगिकी और संबद्ध विज्ञान के लिए अनुसंधान पहल-2020 पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया। इसी सम्मेलन में प्रो. राम ङ्क्षसह को यह सम्मान दिया गया। प्रो. सिंह ने कीट, कीटनाशकों और कीट प्रबंधन की वर्तमान स्थिति पर एक प्रमुख और प्रभावशाली व्याख्यान भी दिया। प्रो. राम सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में निदेशक मानव संसाधन प्रबंधन पद के दौरान विश्वविद्यालय प्रबंधन बोर्ड के तकनीकी सलाहकार भी रहे।

अपने 36 साल के सेवा काल में डॉ. राम सिंह ने कीट विज्ञान की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में 183 शोध पत्र प्रकाशित किए। इन्होंने पौध संरक्षण से सम्बंधित विषयों पर 8 पुस्तकें लिखी। इनके 35 पुस्तक अध्याय व 11 समीक्षा पत्र प्रकाशित हुए। इन्होंने 2100 से अधिक कृषि स्नातकों, 500 स्नातकोत्तरों को शिक्षा और 26 पीजी विद्यार्थियों को उनके अनुसंधान एवं शिक्षा में मार्गदर्शक का कार्य किया। एकीकृत जीवनाशी प्रबंधन कार्यक्रम के अंतगत वैश्विक स्तर पर इसे प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न फसलों के लिए कई तकनीक विकसित की, जिनके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 3000 से अधिक संदर्भित प्रमाण हैं।

इससे पहले पौध संरक्षण को मजबूत करने में उनके योगदान को डॉ. बी वसंतराज डेविड फाउंडेशन ने उत्कृष्ट माना है। बीते वर्ष 5 दिसंबर 2020 को चेन्नई में आयोजित कृषि और पर्यावरण विज्ञान में हालिया वैज्ञानिक प्रगति पर राष्ट्रीय सम्मेलन के अवसर पर उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया। डॉ. राम सिंह को 2019 में हैदराबाद में इंटरनेशनल प्लांट प्रोटेक्शन कांग्रेस-2019 में आउटस्टैंडिंग प्लांट प्रोटेक्शन साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त प्रोफेसर राम सिंह को कृषि अनुसन्धान परिषद अवार्ड और इसी परिषद द्वारा संचालित श्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया गया। पूर्व में उन्हें फेलो ऑफ रॉयल एंटोमोलॉजिकल सोसाइटी, लंदन, फेलो ऑफ भारतीय पौध संरक्षण एसोसिएशन, फेलो ऑफ खाद्य एवं कृषि संगठन, रोम, पोस्ट डॉक्टोरल फेलोशिप, अंतरराष्ट्रीय बागवानी अनुसन्धान, इंग्लैंड, प्रदान किया गया।

 

 

Related Articles

Back to top button