राजनीतिलखनऊ

गुरू पूर्णिमा पर भाजपाइयों ने किया पुजारियों का सम्मान


लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर क्षेत्र में आज गुरू पूर्णिमा के अवसर पर मंदिरों में जाकर मंदिर के पुजारियों का सम्मान किया गया। भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर के महामंत्री पुष्कर शुक्ला ने बताया कि विभिन्न मंदिरों में विधायक, मंत्री, वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं पार्षदों, मण्डल अध्यक्षों ने जाकर मंदिर के पुजारियों को अंगवस्त्र,
नारियल, फल, मिष्ठान से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा व क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रद्युम्न जी ने हनुमान सेतु मंदिर और दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर हजरतगंज जाकर मंदिर के पुजारियों को अंगवस्त्र, श्रीफल, फल, फूल एवं मिष्ठान देकर सम्मानित किया तथा उ.प्र. सरकार में मंत्री स्वाती सिंह सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के मंदिरों, सुरेश तिवारी अध्यक्ष द्वारा कैण्ट विधानसभा गुरूद्वारा एवं मंदिरों, विधायक सुरेश श्रीवास्तव द्वारा पश्चिम, डा. नीरज बोरा द्वारा उत्तर विधानसभा तथा महामंत्री त्रिलोक अधिकारी अंजनी श्रीवास्तव, रामऔतार कनौजिया, उपाध्यक्ष अशोक तिवारी, विवेक तोमर, अनुराग मिश्रा अन्नू, पार्षद प्रमोद सिंह राजन, वीरू जसवानी, मण्डल राकेश मिश्रा, रामकुमार वर्मा, केके जायसवाल, राजेन्द्र बाजपेयी, अनूप मिश्रा, यूएन पाण्डे, अनूप सिंह, अतुल अग्रवाल कौशलेन्द्र द्विवेदी, विनोद मौर्या, विमल तिवारी, रामनरेश रावत, विनोद बाजपेयी, रामसरन सिंह, दीपक शुक्ला सहित कार्यकर्ताओं ने मंदिरों में जाकर पुजारियों का सम्मान किया।

Related Articles

Back to top button