फीचर्डराज्यराष्ट्रीय

गढ़चिरौली में माओवादी हमला, तीन कमांडो शहीद

na (550 x 350)पुणे/गढ़चिरौली (एजेंसी)।महाराष्ट्र-छत्तीसगढ सीमा पर एक वन क्षेत्र में माओवादियों ने आज तड़के बारूदी सुरंग से विस्फोट कर दिया, जिसमें पुलिस के तीन कमांडो शहीद हो गए। नक्सल विरोधी कमांडो बल के जवान एक खुफिया सूचना के आधार पर धनोरा तालुक में बड़ा जरिया वन क्षेत्र में तलाशी अभियान चला रहे थे, लेकिन तभी नक्सलियों ने बारूदी सुरंग से विस्फोट कर दिया। 
     
पुलिस ने बताया कि धमाके में सी-60 कमांडो बल के तीन जवान शहीद हो गए। विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके के बाद गोलीबारी भी हुई। पुलिस ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं और शवों को गढ़चिरौली लाया जा रहा है। पुलिस के विभिन्न अभियानों में इस वर्ष 23 से अधिक नक्सली मारे गए हैं। पिछले कुछ महीनों में माओवादियों का यह बड़ा हमला है। इससे पहले इसी साल 26 मार्च को भी एक बड़े नक्सली हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 11 जवान शहीद हो गए थे। पुलिस के अनुसार, नक्सलियों ने तब धनोरा के पशुटोला में बारूदी सुरंग विस्फोट किया था।

Related Articles

Back to top button