ज्ञान भंडार

घर में घोड़ों की तस्वीर लगाते ही दूर हो जाता है सारा वास्तु दोष

फेंगशुई के अनुसार घर में घोड़े की तस्वीर और शोपीस लगाना शुभ माना जाता है। इससे घर में धन में वृद्धि होती है घर में नई ऊर्जा भी आती है, इसलिए इसे घर में फोटो, पेंटिंग और मूर्ति के रूप में रख सकते हैं। आइए आज जानते है घोड़े की तस्वीर लगाने मात्र से आपके जीवन में क्या क्या परिवर्तन आएंगे और किस दिशा में लगाए इन तस्वीरों को।

करियर
फेंगसुई के अनुसार घोड़े की तस्वीर का इस्तेमाल सफलता दिलाने के लिए किया जाता है।

इस दिशा में लगाए तस्वीर
घर और ऑफिस में घोड़े की तस्वीर को दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए। बेडरूम में घोड़े की तस्वीर जोड़े में लगानी चाहिए।

धन संबंधी
घोड़ों की तस्वीर घर में लगाने से जीवन में धन की कमी नहीं रहती है। घर में स्थाई रूप से मां लक्ष्मी का निवास हो जाता है।

इस दिशा में लगाए तस्वीर
घर के मुख्य हॉल के दक्षिणी दीवार पर अंदर आते हुए मुख वाले घोड़े की तस्वीर लगाए।

सकारात्मक ऊर्जा के लिए
घोड़े शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक होता हैं। घर या आफिस में सफेद घोड़े की तस्वीर लगाने से वातावरण सकारात्मक हो जाता है।

इस दिशा में लगाए तस्वीर
घर या आफिस की दक्षिण दिशा में सफेद रंग के घोड़े की तस्वीर लगाए।

वास्तु दोषों से छुटकारे के लिए
फेंगशुई के अनुसार घर में 7 जोड़े वाले घोड़ों का शोपीस रखने से समस्त वास्तु दोष दूर हो जाते हैं।

इस दिशा में लगाएं 7 घोड़ो की तस्वीर
घर में उत्तर पूर्वी दिशा में लगाएं 7 जोड़े वाली घोड़ों की तस्वीर

Related Articles

Back to top button