अन्तर्राष्ट्रीय

चमगादड़ों में मिले नए कोरोना वायरस के नमूने, वैज्ञानिकों ने शोध के बाद किया यह दावा

नई दिल्ली: चीन के वैज्ञानिकों ने चमगादड़ों में कोरोना वयारस के नए नमूने मिलने का दावा किया है। उन्होंने अपने शोध में कहा कि चमगादड़ में मिले नए वायरस में ऐसा वायरस शामिल है, जो आनुवंशिक रूप से कोरोना वायरस का दूसरा सबसे करीबी वायरस हो सकता है।

चीन के वैज्ञानिकों का कहना है कि शोध में पता चला है कि चमगादड़ों में कितने प्रकार के कोरोना वायरस होते हैं और ये कितने लोगों में फैलने की क्षमता रखता है। शेडोंग विश्वविद्यालय के चीनी शोधकर्ताओं ने यह अध्ययन किया है। चीनी वैज्ञानिकों के अनुसार एक वायरस तो आनुवंशिक रूप से सॉर्स कोव-2 वायरस के समान ही था। सॉर्स कोव-2 ही मौजूदा महामारी का कारण बना हुआ है। यह नया वायरस स्पाइक प्रोटीन पर आनुवंशिक फर्क के अलावा सॉर्स कोव-2 का सबसे करीबी हो सकता है।

चीनी जर्नल में प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि वैज्ञानिकों ने चमगादड़ की विभिन्न प्रजातियों में से 24 नए कोरोना वायरस के जीनोम इकट्ठे किए हैं। इनमें से चार सॉर्स कोव-2 कोरोना वायरस के वायरस शामिल हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि ये नमूने जंगल में रहने वाले छोटे चमगादड़ों से मई 2019 और नवंबर 2020 के बीच जुटाए गए थे। चमगादड़ों के मुंह से सैंपल लेने के साथ ही उनकी विष्ठा की भी जांच की गई थी।

Related Articles

Back to top button