उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राजनीतिराज्य

जनता दरबार में बोले CM योगी, जल्द हो सब की समस्या का समाधान

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जनता दरबार में लोगों की फरियाद सुनी। सुबह चार बजे से ही हजारों लोग अपनी फरियाद लेकर मंदिर पहुंचे थे। उसमें महिलाएं-पुरुष सभी थे। मुख्यमंत्री ने लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद अधिकारियों से उनकी समस्या का समाधान करने के लिए कहा।

मुख्यमंत्री ने लोगों की फरियाद सुनकर उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार आम लोगों को न्याय दिलाने के लिए कृत संकल्पित है। जनता दरबार के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।

सीएम योगी के जनता दरबार में हमेशा पुलिस के मामले और जमीन के सबसे ज्यादा आते हैं। जनता दरबार में मुख्यमंत्री तक अपनी फरियाद पहुंचाने के लिए लोग रात में ही मंदिर पहुंचने लगे थे। कुछ महिलाएं जनता दरबार में सीएम योगी से मुलाकात नहीं कर पाईं, ऐसे में गेट के बाहर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया था।

वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्विट करके जनता को शिवरात्रि की बधाई दी, उन्होंने लिखा कि देवाधिदेव महादेव की आराधना को समर्पित ‘महाशिवरात्रि’ के पवित्र पर्व की सभी भक्तों को असंख्य शुभकामनाएं। भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना है कि वे हमें अपने आशीर्वाद से अभिसिंचित करें और समस्त जगत का कल्याण करें। ‘हर हर महादेव’

बता दें कि सीएम योगी दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर आए हैं। गुरूवार सुबह 10 बजे वह शहर पहुंच गए थे । उन्होंने पहले गैलेंट समूह की ओर से सहजनवां के ग्राम बसिया गांव में स्कूल का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने अंधियारी बाग के मानसरोवर मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में पहुंचे। वहां उन्होंने भगवान की पूजा अर्चना की। इसके बाद वे एमएमएमयूटी के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

Related Articles

Back to top button