टॉप न्यूज़फीचर्डराजनीतिराष्ट्रीय

जानिए कौन पहुंचा ‘लोकतंत्र के मंदिर’, किसको मिली हार

rajya sabhaएजेंसी/ नई दिल्ली।

राज्यसभा चुनाव के लिए सात राज्यों की 27 सीटों के नतीजे शनिवार शाम को घोषित कर दिए गए हैं। चुनाव नतीजे के मुताबिक यूपी में 11 सीटों पर हुई वोटिंग में सपा में खाते में 7 सीटे आई हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार कपिल सिब्बल अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी प्रीति महापात्रा को हराकर उच्च सदन पहुंच गए हैं। वहीं बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार और मीडिया मुगल कहे जाने वाले सुभाष चंद्रा के भी जीतने की खबर आ रही है।     

उत्तर प्रदेश में 7 सीटों पर सपा ने लहराया परचम

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के सातों उम्मीदवार राज्यसभा चुनाव के तहत अपनी सीटें जीत गए हैं। उत्तर प्रदेश में बेनी प्रसाद वर्मा, अमर सिंह, संजय सेठ, सुखराम सिंह यादव, विशम्भर निषाद, सुरेन्द्र नागर और रेवती रमण सिंह विजयी घोषित किए गए। वहीं बीएसपी के सतीश चंद्र मिश्र समेत दो उम्मीदवार जीत गए। भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार प्रीति महापात्रा पराजित हो गई हैं। महापात्रा के चुनाव मैदान में कूद जाने की वजह से ही मतदान कराना अपरिहार्य हो गया था। कांग्रेस के कपिल सिब्बल ने कड़े मुकाबले में महापात्रा को पराजित किया। सिब्बल को 25 और महापात्रा को 18 मत मिले। सपा के सभी सात, बसपा के दोनो और भाजपा के शिव प्रताप शुक्ल भी चुनाव जीतकर संसद के उच्च सदन के सदस्य हो गए। 

राजस्थान

राज्यसभा चुनाव में राजस्थान से बीजेपी के चारों उम्मीदवार को जीत हासिल हुई। घोषित हुए चुनाव परिणाम के मुताबिक केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू और ओम प्रकाश माथुर को 42-42 वोट मिले जबकि रामकुमार वर्मा और हर्षवर्धन सिंह ने 40-40 वोट के साथ जीत हासिल की। उधर निर्दलीय प्रत्यासी के तौर चुनाव मैदान में उतरे पूर्व केंद्रीय मंत्री कमल मोरारका को 34 वोट ही मिल सके। एक विधायक का वोट निरस्त माना गया। 

मध्य प्रदेश

बीजेपी उम्मीदवार एमजे अकबर और अनिल माधव दवे ने मध्यप्रदेश से राज्यसभा चुनाव जीता। दोनों बीजेपी उम्मीदवारों को 58-58 वोट मिले। कांग्रेस समर्थित विवेक तनखा को 62 वोट मिले, उनके खिलाफ डटे विनोद कोटिया को 50 वोट ही मिल पाए और वे हार गए।

उत्तराखंड से राज्यसभा सीट पर कांग्रेस के प्रदीप टम्टा विजयी

उत्तराखंड में राज्यसभा की एक सीट के लिए कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा विजयी घोषित हुए हैं। टम्टा को कुल 32 वोट मिले, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी अनिल गोयल को 26 वोट मिले। राज्यसभा की रिक्त एक सीट के लिए मतदान की प्रक्रिया आज सुबह नौ बजे शुरू हुई। दोपहर लगभग 12 बजे तक सभी विधायकों ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान के दौरान कोई क्रॉस वोटिंग नहीं हुई। कांग्रेस को सभी छह गैर कांग्रेस विधायकों का समर्थन मिला। 

हरियाणा

हरियाणा से बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह राज्यसभा चुनाव जीते। बीजेपी समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा के भी जीतने की खबरें आ रही है। 

कर्नाटक

बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण, कांग्रेस नेता जयराम रमेश, ऑस्कर फर्नांडिस और केसी रामामूर्ति कर्नाटक से राज्यसभा के लिए चुने गए।

झारखंड 

झारखंड से बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और महेश पोद्दार चुनाव जीते। 

Related Articles

Back to top button