ज्ञान भंडार

ट्रांसफर से पहले सोशल मीडिया पर भिड़े ‘गब्बर’ और ‘कालिया’

हCU4ut8MUAAAJ8IB1रियाणा कालिया को गब्बर से भिड़ना महंगा पड़ गया. अब सरकार ने कालिया के ट्रांसफर के आदेश दे दिए हैं. लेकिन ट्रांसफर से पहले विज और कालिया के बीच सोशल मीडिया पर भी जंग छिड़ी. मामले में जहां विज भी पीछे हटने को तैयार नहीं थे तो पुलिस विभाग भी एसपी के साथ खड़ा हो गया था. जैसे ही विज ने अपना ट्वीट बम फोड़ा तो हरियाणा पुलिस ने भी एसपी का पक्ष रखते हुए चंद मिनटों बाद फेसबुक पर इसका जवाब दिया. बहुत नपे तुले शब्दों में मंत्री जी को इसे इसे किसी की प्रतिष्ठा का सवाल न बनाने की नसीहत दी गई.

विज ने फोड़ा ट्वीट बम-

हमेशा की तरह इस मामले पर भी विज ने ट्वीट बम फोड़ा. विज ने अपने ट्विटर पर लिखा कि काम नहीं करने वाले अधिकारियों के खिलाफ उनकी कार्रवाई जारी रहेगी और वो इसके लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हैं. दरअसल, इस मामले को लेकर हजकां प्रमुख कुलदीप बिश्नोई ने विज का इस्तीफा मांगा था.

वहीं मंत्री जी को भी चाहिए था कि वो शांति से मैडम की बात सुनते. और कार्रवाई की रिपोर्ट मांगते. पुलिस ने पेज पर आगे लिखा है कि फिर भी जो हुआ बेहद गलत हुआ हम सबको इस बात का बेहद अफ़सोस है. आशा है की आप सभी पुरे प्रकरण को भूल जाए और हमारे ईमानदार मंत्री जी व् ईमानदार एसपी को सही तरह से अपना कार्य करने का अवसर प्रदान करे. इसे किसी की प्रतिष्ठा का सवाल न बनाएं.

 

Related Articles

Back to top button