ज्ञान भंडार

डीएनए से 3डी नैनोपार्टिकल बनाने की नई तकनीक

dna_31_05_2016बोस्टन। डीएनए चेन के आधार पर 3डी नैनोपार्टिकल बनाने की नई तकनीक विकसित हो गई है। इस तकनीक में खास एल्गोरिदम की मदद से नैनोपार्टिकल बनाए जा सकेंगे। ऐसे नैनोपार्टिकल विभिन्न वैक्सीन और जीन एडिटिंग टूल बनाने में मददगार होंगे।

अभी शोधकर्ता डीएनए की मदद से किसी भी आकार-प्रकार के नैनोपार्टिकल बना सकते हैं। हालांकि ऐसा सिर्फ जटिल प्रयोगशाला प्रक्रियाओं के जरिये हस्तनिर्मित तरीके से संभव है। इस प्रक्रिया को डीएनए ओरिगामी कहा जाता है। ऐसा इस क्षेत्र के कुछ विशेषज्ञ ही कर पाते हैं। नए एल्गोरिदम के जरिये इस सीमा को खत्म करने में मदद मिलेगी।

इसके माध्यम से स्वचालित तरीके से डीएनए संरचना के जरिये नैनोपार्टिकल बनाए जा सकेंगे। मैसाच्युसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के शोधकर्ता मार्क बाथे ने कहा कि इस तकनीक से कई क्षेत्रों में क्रांतिकारी परिवर्तन आ सकता है। इस एल्गोरिदम को डेडालस (डीएनए ओरिगामी सिक्वेंस डिजाइन एल्गोरिदम फॉर यूजर डिफाइंड स्ट्रक्चर्स) नाम दिया गया है। इस शोध को साइंस जर्नल में प्रकाशित किया गया है।

 
 

Related Articles

Back to top button