फीचर्डराष्ट्रीय

तमिल संगठनों के विरोध के बाद श्रीलंका नहीं जायेंगे रजनीकांत

चेन्नई (एजेंसी)| सुपरस्टार रजनीकांत ने तमिल संगठनों के विरोध के बाद अगले महीने अपना श्रीलंका दौर रद्द कर दिया है। रजनीकांत के इस प्रस्तावित दौरे को लेकर तमिल संगठनों-विदुथलाई चितरुथैगल काची (वीसीके) और तमिझागा विजुरमई काची (टीवीके) ने सुपरस्टार रजनीकांत को एक आवास योजना के उद्घाटन के सिलसिले में श्रीलंका जाने के फैसले पर एक बार फिर विचार करने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा कि इससे तमिल समुदाय उनसे नाराज हो सकता है।

लाइका प्रोडक्शंस की ओर से 9 अप्रैल को आयोजित इस दौरे के दौरान रजनीकांत द्वारा सार्वजनिक तौर पर लोगों को संबोधित करने और पौधरोपण का भी कार्यक्रम था। वीसीके के एक सूत्र ने बताया था कि, रजनीकांत के दौरे से दुनिया में यह संदेश जा सकता है कि श्रीलंका में स्थिति सामान्य हो गई है। सूत्र ने बताया था, ‘श्रीलंका में कुछ नहीं बदला है, खासकर 2009 में छिड़े गृहयुद्ध के बाद विस्थापित श्रीलंकाई तमिलों के जीवन में कोई बदलाव नहीं आया है। वे रजनीकांत का इस्तेमाल दुनिया को बेवकूफ बनाने के लिए कर रहे हैं कि जीवन अब पटरी पर लौट आया है, लेकिन ऐसा नहीं है।’ 

 

Related Articles

Back to top button