जीवनशैली

त्वचा की रंगत निखारने के लिए करें आइसक्यूब का इस्तेमाल

महिलाएं अक्सर अपने चेहरे की त्वचा के लिए सबसे ज्यादा सजग रहती हैं। वो हमेशा अपने चेहरे का खास ख्याल रखती हैं। उसे सुंदर और चमकदार बनाने के लिए कई तरह के नुस्खे अपनाती हैं। साथ ही साथ पार्लर हजारों रुपए खर्च भी कर देती हैं। 

अगर सभी कोशिशो को कर लेने बाद भी आपकी त्वचा की रंगत वैसे ही रहे तो यह चिंता की स्थिति बनती है। ऐसे में आइसक्यूब्स की मदद भी त्वचा की रंगत को निखारने में सहायक है। जी हाँ, आइसक्यूब्स का उपयोग सिर्फ खाने या पीने का पानी ठंडा करने का काम ही नही होता है बल्कि इसके उपयोग से आप अपनी त्वचा की रंगत को निखार सकते है, तो आइये जानते है किस तरह आप ठंडे-ठंडे आइसक्यूब से अपनी रंगत निखार सकते हैं।

त्वचा पर चकत्ते, फोड़े़, फुन्सियों में भी आइस-क्यूब काफी लाभकारी माने जाते हैं। अगर फोड़े़, फुन्सियों की वजह से चेहरे पर जलन तथा सूजन महसूस हो रही हो तो आइस-क्यूब के उपयोग से काफी राहत मिलती है।

त्वचा को टाइट रखने के लिए भी आइसक्यूब्स का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए 5-7 मिनट के लिए चेहरे पर आइसक्यूब्स को लगाये। हफ्ते में 3 बार करने से चेहरे की रंगत बढने लगती है।  रोजाना नहाने से पहले 10 मिनट के लिए आइसक्यूब्स को लगाये। ऐसा करने से छिद्र बन होते है और कील, मुंहासो की समस्या भी दूर होती है। कुछ दिनों के इस्तेमाल के बाद आपको खुद इसका असर दिखने लगेगा।

Related Articles

Back to top button