दिल्लीफीचर्डराष्ट्रीय

दिल्ली के सहारे देश को नहीं चलाया जा सकता: केजरीवाल

दस्तक टाइम्स/एजेंसी
kejriwalनई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्यों को अधिक अधिकार देने तथा केंद्रीय जांच ब्यूरो को स्वतंत्र बनाए जाने की वकालत की है। केजरीवाल ने आज यहां केंद्र-राज्य के रिश्तों पर आयोजित मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा है कि देश दिल्ली के सहारे बैठे-बैठे नहीं चलाया जा सकता इसलिए राज्यों को कामकाज में अधिक स्वायतत्ता के लिए ज्यादा अधिकार देने चाहिए। सम्मेलन में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और त्रिपुरा के माणिक सरकार मौजूद थे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य में विधानसभा चुनाव होने की वजह से आने में असमर्थता जतायी थी जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आने से इन्कार कर दिया था।सम्मेलन में आने के लिए छह गैर कांग्रेस और गैर भाजपा राज्यों के शासित मुख्यमंत्रियों को आमंत्रित किया गया था। केजरीवाल ने ‘‘ राज्यपालों ’’पर हमला करते हुए कहा कि वह राज्यों में केंद्र की तरफ से बिठाये गए एजेंन्ट हैं और वहां की सरकारों की काम में हस्तक्षेप करते हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग पर अपना हमला जारी रखते हुये केजरीवाल ने कहा, ‘‘ देश के इतिहास में पहले कभी ऐसा नहीं हुआ कि राज्यपाल ने चुनी हुई सरकार के आदेश को निरस्त कर दिया। सम्मेलन में आने के लिए बनर्जी का धन्यवाद करते हुये केजरीवाल ने कहा कि सीबीआई को एक स्वतंत्र निकाय बनाया जाना चाहिए, वर्तमान में केंद्र सरकार इसका इस्तेमाल अपनी जरूरतों की हिसाब से करती है। बनर्जी ने भी केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्यों के संबंध में निर्णय लेते समय केंद्र सरकार उन्हें दरकिनार कर देती है। उन्होंने कहा, ‘‘ पश्चिम बंगाल में नगर निगमों के चुनाव में केंद्रीय सुरक्षा बलों की नियुक्ति के लिए राज्यपाल और केंद्र सरकार ने उन्हें बताया तक नहीं, यह बहुत ही दुखद है।’’

Related Articles

Back to top button