ब्रेकिंगराज्य

दुष्कर्म के आरोप में आईएएस अधिकारी निलम्बित

रायपुर : महिला से दुष्कर्म के आरोपों में घिरे आईएएस अधिकारी को सरकार ने निलम्बित कर दिया है। पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए है। इससे पहले जांजगीर चांपा के पूर्व कलेक्टर पर महिला ने रेप का संगीन आरोप लगाया था। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने पूर्व कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक के खिलाफ रेप सहित कई संगीन धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़ित महिला का आरोप हैं कि 15 मई को जांजगीर चांपा के कलेक्टर पद पर रहते हुए जेके पाठक ने उसके साथ ऑफिस के चैंबर में रेप किया। महिला का आरोप है कि पाठक ने अपने रूतबे का इस्तेमाल करते हुए उसके पति को नौकरी से निकलवाने की धमकी देकर रेप किया।

पुलिस को दी गई शिकायत में महिला का आरोप है कि वह एक एनजीओ चलाती है और लॉकडाउन से पहले कलेक्टर जेके पाठक से मुलाकात की थी। मुलाकात के दौरान कलेक्टर ने उसका नंबर ले लिया और बाद में अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने का साथ कॉल करने लगे। इस दौरान कलेक्टर ने महिला को उसके एनजीओ के लिए बड़ा काम दिलवाने का वादा भी किया। इसके बाद 15 मई को जब वह कलेक्टर जेके पाठक से मिलने उनके दफ्तर पहुंची तो पति को नौकरी से निकालने की धमकी देते हुए ऑफिस के चैंबर में रेप किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूरे मामले की उच्चस्तीय जांच के आदेश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button